India News (इंडिया न्यूज़), Court Order Against Sonakshi Sinha Manager: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की कंपनी मैनेजर मालविका पंजाबी, एडगर्ल सकारिया और धोमिल ठक्कर को कोर्ट ने फरार घोषित कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। बताया गया कि सोनाक्षी सिन्हा से इस मामले में कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला।
सोनाक्षी सिन्हा की कंपनी से जुड़ा है ये मामला
आपको बता दें कि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है। इस बार सोनाक्षी सिन्हा का नाम एक विवाद में सामने आ रहा है। खबरों के मुताबिक, मुरादाबाद की सेशन कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा की कंपनी मैनेजर मालविका पंजाबी, एडगर्ल सकारिया और धोमिल ठक्कर फरार घोषित कर दिया है। साथ ही साथ कोर्ट ने खिलाफ संपत्ति कुर्की के आदेश भी दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले मुरादाबाद के कटघर थाने में इवेंट कंपनी संचालक ने सोनाक्षी सिन्हा की कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। ये मामला साल 2019 का बताया जा रहा है।
कंपनी संचालक ने सोनाक्षी सिन्हा की कंपनी मैनेजर मालविका पंजाबी से बात की। इसके बाद एडगर्ल सकारिया और धोमिल ठक्कर के साथ इवेंट कंपनी संचालक प्रमोद शर्मा ने डील की और इसकी पैमेट भी कर दी। लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस उस इवेंट में नहीं पहुंची थीं। इसके बाद प्रमोद शर्मा ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करवा दिया था।
कोर्ट में नहीं पेश हुए आरोपी
जानकारी के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा की कंपनी मैनेजर मालविका पंजाबी, एडगर्ल सकारिया और धोमिल ठक्कर को बार-बार कोर्ट में तलब किया गया, लेकिन इसके बाद भी तीनों कोर्ट नहीं पहुंचे। इन सब के बाद कोर्ट ने मालविका पंजाबी, एडगर्ल सकारिया और धोमिल ठक्कर को घोषित करते हुए उनकी संपत्ति कुर्की करने का आदेश दिया है। अभी तक सोनाक्षी सिन्हा इस मामले में स्टे पर है।
Also Read:
- Dunki OTT Release: इस दिन ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है Shah Rukh Khan की डंकी, जाने कब और कहां होगी स्ट्रीम
- सरकार के सर्वाइकल कैंसर कैंपन की ब्रांड एंबेसडर बन सकती हैं Poonam Pandey, चल रही है हेल्थ मिनिस्ट्री से बातचीत
- Kiara-Sidharth 1st Wedding Anniversary: सिद्धार्थ ने अपनी धर्मपत्नी कियारा पर लुटाया प्यार, शादी की पहली सालगिरह पर किया स्पेशल पोस्ट