Box Office Collection: तापसी पन्नू स्टारर ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर व सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ‘दो दीवाने सहर में’ को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कारोबार नहीं कर पा रही हैं. वहीं शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. रिलीज के 11वें दिन भी फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपए की कमाई की. वहीं ‘दो दीवाने सहर में’ ने चौथे दिन 65 लाख रुपए और ‘अस्सी’ ने चौथे दिन 75 लाख रुपए कमाए हैं. आइए जानते हैं अब तक तीनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है.
अस्सी ने बॉक्स ऑफिस पर कितना किया कारोबार
तापसी पन्नू स्टारर कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ एक रेप विक्टिम का कहानी पर बनाई गई है. इसमें दिखाया गया है कि एक रेप विक्टिम को क्या-क्या झेलना पड़ता है. इस फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म ने चौथे दिन 75 लाख रुपए की कमाई की. इसके साथ फिल्म ने अब तक कुल 4.95 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है.
अस्सी से पीछे हुई ‘दो दीवाने सहर में’
वहीं मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की स्टारर फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ कमाई के मामले में सोमवार को अस्सी से पिछड़ गई. इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 65 लाख रुपए कमाए. वहीं अस्सी ने 75 लाख रुपए का कारोबार किया. इस तरह फिल्म ने भारत में कुल 4.85 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है.
ओ रोमियो ने कमाए डेढ़ करोड़ से ज्यादा
शाहिद कपूर की एक्शन और थ्रिलर लव स्टोरी ‘ओ रोमियो’ ने सोमवार को 1.65 करोड़ रुपए का कारोबार किया. फिल्म रिलीज के ग्यारहवें दिन बाद भी करोड़ों की कमाई कर रही है. इसके साथ भारत में फिल्म की कमाई अब 57.69 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है. वहीं बीते दिन साजिद नाडियाडवाला ने जानकारी दी थी कि फिल्म ने कुल 100 करोड़ की कमाई कर ली है.