होम / MS Dhoni New Web Series Atharva The Origin इस बार युद्ध के मैदान में जलवा दिखाएंगे एमएस धोनी

MS Dhoni New Web Series Atharva The Origin इस बार युद्ध के मैदान में जलवा दिखाएंगे एमएस धोनी

Prachi • LAST UPDATED : February 4, 2022, 12:43 pm IST

इंडिया न्यूज़, मुंबई: 
MS Dhoni New Web Series Atharva The Origin : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Former Cricket Team Captain Mahendra Singh Dhoni) ने क्रिकेट में देश का नाम रोशन किया है। वहीं वे क्रिकेट ग्राउंड पर चौकों-छक्कों से अपने फैंस को हमेशा एंटरटेनमेंट करते आए है।

लेकिन इस बार एमएस धोनी का अलग ही लुक देखने को मिलने वाला है। जी हां, इस बार वह एक बार नए अंदाज में लोगों को एंटरटेन करने वाले हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। वह वेब सीरीज ‘अथर्व : द ओरिजिन’ (Atharva The Origin) में नजर आने वाले हैं। इस ग्राफिक नॉवेल में महेंद्र सिंह धोनी के एनिमेटेड अवतार को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

(MS Dhoni New Web Series Atharva The Origin) ये वेब सीरीज पौराणिक विज्ञान-कथा है

उन्होंने खुद अपनी इस नॉवेल का टीजर रिलीज किया है। इसके बाद ट्विटर पर फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने वेब सीरीज ‘अथर्व: द ओरिजिन’ का जो वीडियो शेयर किया है, इसमें वह योद्धा के एनिमेटेड अवतार में युद्ध के मैदान में राक्षस सेना से लड़ते दिखाई दे रहे हैं। ये वेब सीरीज पौराणिक विज्ञान-कथा है जो एक रहस्यमयी अघोरी की जर्नी के बारे में बताती हैं।

इस वेब सीरीज को धोनी एंटरटेनमेंट ला रहा है, जिसे साल 2019 में डॉक्यूमेंट्री ‘रोर आॅफ द लायन’ के साथ लॉन्च किया गया था। महेंद्र सिंह धोनी के इस ग्राफिक उपन्यास को लेखक रमेश थमिलमनी ने लिखा है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने की पहली वेब सीरीज ‘अथर्व: द ओरिजिन’ का टीजर रिलीज होने के बाद फैंस काफी खुश हैं। फैंस महेंद्र सिंह धोनी के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

Read More: Ekta Kapoor New Reality Show Lock Upp इस शो में नजर आएंगे सुष्मिता सेन के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT