Live
Search
Home > मनोरंजन > मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी: एक्ट्रेस नेहा मलिक का सामान चुराने वाला पैकर्स-मूवर्स गिरोह पकड़ा गया

मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी: एक्ट्रेस नेहा मलिक का सामान चुराने वाला पैकर्स-मूवर्स गिरोह पकड़ा गया

Packers and Movers Fraud : टीवी एक्ट्रेस नेहा मलिक के साथ ऑनलाइन पैकर्स एंड मूवर्स के नाम पर हुई लाखों की ठगी का मुंबई पुलिस ने पर्दाफाश किया है. कुरार पुलिस ने अंधेरी के एक गोदाम से एक्ट्रेस का चोरी हुआ सारा सामान (18 बॉक्स) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. नेहा मलिक ने अपना सामान वापस पाकर मुंबई पुलिस का आभार जताया है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-02-07 22:28:01

Mobile Ads 1x1
Packers and Movers Fraud : मायानगरी में ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे है.  इस बार निशाना बनीं टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस नेहा मलिक उर्फ खुशी चौधरी.  मुंबई की कुरार पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो ऑनलाइन नामी कंपनियों के नाम पर लोगों का कीमती सामान हड़प लेता था.  पुलिस ने न सिर्फ गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया, बल्कि एक्ट्रेस का लाखों का सामान भी सुरक्षित बरामद कर लिया है. 

ऑनलाइन भरोसे का खेल और फिर लाखों की चोरी

एक्ट्रेस नेहा मलिक मालाड इलाके में रहती थी और उन्हें कांदिवली के लोखंडवाला स्थित नए फ्लैट में शिफ्ट होना था.  इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन ‘Infield Logistic Packers and Movers’ नाम की कंपनी से संपर्क किया.  गिरोह के मास्टरमाइंड वैभव सिंह ने खुद को कंपनी का मालिक बताकर सस्ते में सामान शिफ्ट करने का झांसा दिया. एक्ट्रेस को अपने परिवार की शादी के लिए गहने, महंगे कपड़े और अन्य कीमती सामान लेकर यूपी जाना था, इसलिए उन्होंने इन पर भरोसा कर लिया. 
 

सामान पैक किया, बिल बढ़ाया और फिर हो गए गायब

4 जनवरी 2026 को आरोपी के भेजे गए मजदूरों ने नेहा के घर से 18 बॉक्स में कपड़े, मेकअप किट, एंटीक सामान और पेंटिंग्स पैक की.  पहले डील ₹11,700 में तय हुई थी, लेकिन सामान कीमती देख आरोपियों की नीयत बदल गई.  अगले ही दिन उन्होंने वजन का बहाना बनाकर बिल बढ़ाकर ₹25,506 कर दिया.  जब नेहा ने विरोध किया, तो आरोपियों ने फोन बंद कर लिए और सामान लेकर फरार हो गए. 
 

कुरार पुलिस का सर्च ऑपरेशन: अंधेरी के गोदाम से सामान बरामद

शिकायत मिलने के बाद कुरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव तावाड़े के मार्गदर्शन में जांच शुरू हुई.  पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपियों का पीछा किया और साकीनाका-चांदीवली इलाके में एक गोदाम (समर्थ बिल्डिंग) तक पहुंच गई.  वहां तलाशी के दौरान नेहा मलिक का सारा सामान बरामद हुआ.  पुलिस ने इस मामले में विजय रामावतार पाल नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मास्टरमाइंड वैभव सिंह अभी फरार है. 

नेहा मलिक का करियर और नेट वर्थ

नेहा मलिक अपने करियर में कई प्रसिद्ध म्यूजिक वीडियो में काम किया है, जिनमें ‘धूप में ना चल’ और ‘सखियां’ जैसे सुपरहिट गाने शामिल है.  इसके अलावा, उन्होंने ‘भंवरी का जाल’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों और कई पंजाबी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है.  नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती है, जहां उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वे अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी पेशेवर जिंदगी की झलकियां साझा करती रहती है. 
 
अगर उनकी संपत्ति की बात करें, तो नेहा मलिक की कुल नेट वर्थ (कुल संपत्ति) करीब 10 से 15 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है.  उनकी आय का मुख्य जरिया फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में अभिनय करना है.  इसके साथ ही वे बड़े ब्रांड्स के एंडोर्समेंट, मॉडलिंग असाइनमेंट्स और सोशल मीडिया प्रमोशन के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करती है.  उनके पास मुंबई में अपना फ्लैट है और वे एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीती है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी: एक्ट्रेस नेहा मलिक का सामान चुराने वाला पैकर्स-मूवर्स गिरोह पकड़ा गया

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-02-07 22:28:01

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS