Naagin 7 Maha Twist: एकता कपूर का सीरियल नागिन 7 इस समय टीवी पर तहलका मचाए हुए हैं. शो के धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को काफी पसंद आ रहे है, जिसकी वजह से शो से फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे है. प्रियंका चाहर चौधरी और नामिक पॉल के टीवी सीरियल ‘नागिन 7‘ के बीते एपिसोड में आपने देखा कि आर्यमान की एक्स गर्लफ्रेंड अचानक उसकी लाइफ वापस एंट्री मरती है, जिसके बाद घर में हर कोई चौंक जाता है और तनाव का माहौल बन जाता है. शो की कहानी में अब अतीत और वर्तमान के बीच उलझा रही है.
‘नागिन 7’ दिखा लव ट्रायंगल (Ekta Kapoor TV Show Naagin 7 Maha Twist Upcoming Episode)
प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और नामिक पॉल (Namik Paul) के टीवी सीरियल ‘नागिन 7’ में आपने देखा कि आर्यमान के अतीत के सामने आने से यानी एक्स गर्लफ्रेंड की अचानक वापसी से अनंता काफी परेशान हो जाती है, उसके मन में कई तरह के सवाल उठने लगते हैं, जिसकी वजह से रिश्ते में दूरियां भी बढ़ती दिखती है. कहानी में बड़ा खुलासा होता है कि आर्यमान पहले अपनी एक्स से बहुत प्यार करता था और उसी से शादी करने वाला था, लेकिन कुछ गलतफहमियों की वजह से रिश्ता टूट गया था, वहीं अब उसकी वापसी से आर्यमान की वापसी से पुरानी यादें फिर ताजा हो गई हैं.
Super Exclusive: Next Week Promo; Same as Precaps!!#PriyankaChaharChoudhary #NamikPaul #KanikaMann #AryaVi #PriMik #AliceKaushik #Naagin #AryanTa #Naagin7 🐍 pic.twitter.com/WuIEkARX00
— Naagin 7 – Colors TV (@Naagin_7_Colors) February 15, 2026
नागिन 7 का धामकेदार अपकमिंग ट्विस्ट (Namik Paul-Priyanka Chahar Choudhary Serial Naagin 7 Spoiler Upcoming Episode Spoiler )
एकता कपूर (Ekta Kapoor) का सीरियल नागिन 7 के अपकमिंग महा ट्विस्ट में आप देखेंगे कि अनंता, आर्यमान और उसकी एक्स का लव ट्रायंगल और भी ज्यादा इंटेंस होने वाला है, जिससे दर्शकों को मजा और भी बड़ने वाला है. शो की कहानी में नया मोड़ आने वाला है, शो में अतीत को लेकर कई बड़े खुलासे होने की संभावना नजर आ रही है, जिससे शो और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाली है. अनंता को भी एहसास होने वाला है कि वो आर्यमान से बेहद प्यार करती है और अब वो उसकी एक्स को उसकी लाइफ से बाहर निकलने के लिए प्लान बनाकर साजिशे रचने वाली है. वहीं अब उसे अपने परिवार का बदला भी लेना है. इस दूविधा में अनंता बूरी तरह फंसने वाली है. ऐसे में दर्शकों के लिए आने वाला एपिसोड और भी ज्यादा मजेदार और चटपटा होने वाला है. शो TRP में एक बार फिर से तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है.