TV Serial TRP List: कुछ समय पहले तक टीवी सीरियल टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ का जलवा देखने को मिल रहा था लेकिन स्मृति ईरानी के मचअवेटेड शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के आने के बाद वो जलवा फीका पड़ गया. क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने टीआरपी लिस्ट के पहले नंबर से अनुपमा को हटा दिया और उस पर कब्जा कर लिया. हालांकि स्मृति ईरानी का जलवा भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका. 27 दिसंबर 2025 को नागिन का प्रीमियर रिलीज हुआ. वहीं इसके एपिसोड आने के बाद नागिन सीजन 7 ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी को पीछे छोड़ दिया है. अब नागिन-7 टीआरपी लिस्ट में पहले पायदान पर है.
टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर नागिन
बता दें कि इस सप्ताह के टीआरपी चार्ट में नागिन 2.4 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर है. इसके साथ ही क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 पहले नंबर पर था, जिसे नागिन ने पछाड़ दिया है. स्मृति ईरानी का शो पहले नंबर से खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी को 2.2 रेटिंग मिली है. इसके बाद तीसरे नंबर पर अनुपमा है, जो कभी पहले नंबर पर हुआ करता था. अनुपमा को भी 2.2 की रेटिंग मिली है. टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर तुम से तुम तक है, जिसे 1.9 रेटिंग मिली है. पांचवें नंबर पर वसुधा सीरियल है, जिसे 1.9 रेटिंग मिली है.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी
स्मृति ईरानी का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी पहले नंबर से खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. हालांकि शो में अब नया ट्विस्ट आने वाला है, जिसके बाद रेटिंग में बदलाव आ सकता है. हाल ही में सीरियल का प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखा गया कि तुलसी को बिजनेस की जिम्मेदारी दी जाएगी और मिहिर की जान पर खतरा मंडराने वाला है.
तीसरे नंबर खिसकी अनुपमा
हफ्तों तक लिस्ट में नंबर वन पर अपनी जगह बनाने वाले शो अनुपमा लिस्ट में तीसरी नंबर खिसक गया. नागिन 7 की लिस्ट में एंट्री होने से अनुपमा को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी.
टॉप 10 में कौन-कौन शामिल?
- लिस्ट में चौथे नंबर पर शरद केलकर का सीरियल तुम से तुम तक है.
- पांचवें नंबर पर वसुधा टीवी शो है.
- छठे नंबर पर गंगा माई की बेटियों ने जगह बनाई है.
- सातवें नंबर पर उड़ने की आशा टीवी सीरियल ने जगह बनाई.
- आठवें पायदान पर लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट है.
- नौवें पायदान पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’
- वहीं 10वें नंबर पर जगधात्री पहुंच गया है.