Live
Search
Home > मनोरंजन > नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पैतृक गांव में खरीदी 55 बीघा जमीन, रजिस्ट्री ऑफिस में भाई भी रहे मौजूद, फैंस का लगा तांता

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पैतृक गांव में खरीदी 55 बीघा जमीन, रजिस्ट्री ऑफिस में भाई भी रहे मौजूद, फैंस का लगा तांता

बॉलीवुड एक्टर नवीजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने पैतृक गांव में 55 बीघा जमीन खरीदी है. इसकी रजिस्ट्री कराने के लिए वे अपने गांव पहुंचे. दस्तावेजों पर दस्तखत करते समय उनके भाई भी रजिस्ट्रार ऑफिस में मौजूद थे.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: March 13, 2026 15:37:14 IST

Mobile Ads 1x1

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खेती के लिए 55 बीघा जमीन खरीदी है. वो गुरुवार 12 मार्च को जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए पैतृक गांव पहुंचे. उन्होंने रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचकर जमीन के दस्तावेजों पर दस्तखत किए. उनके गांव वालों को जब इस बारे में पता चला, तो वहां उन्हें देखने के लिए तांता लग गया. रजिस्ट्री के दौरान उनके भाई फैदुद्दीन सिद्दीकी भी रजिस्ट्रार ऑफिस में मौजूद रहे. 

जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुढाना बांगर गांव में जमीन खरीदी है. उन्होंने खेती के लिए खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री कराई है लेकिन अभी इस बारे में पता नहीं चल सका है कि इस जमीन को खरीदने के लिए उन्होंने कितनी कीमत दी है. हालांकि कहा जा रहा है कि इस जमीन की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये हो सकती है. साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि नवाजुद्दीन ने ये जमीन अकेले नहीं बल्कि 7 लोगों ने मिलकर ये जमीन खरीदी है. 

रजिस्ट्रार ऑफिस में भाई भी रहे मौजूद

बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सब-रजिस्ट्रार पंकज कुमार जैन की मौजूदगी में जमीन के दस्तावेजों पर दस्तखत किए. कागजों पर वकील प्रशांत शर्मा ने भी साइन किए. जब जमीन के कागजातों पर दस्तखत किए जा रहे थे, उस दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई अलमासुद्दीन सिद्दीकी, फैजुद्दीन सिद्दीकी और माजुद्दीन सिद्दीकी भी वहां पर मौजूद थे. सभी कामों को निपटाने के बाद एक्टर अपनी मां से मिले और पिर वहां से रवाना हो गए. 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नेटवर्थ

एक्टर की नेटवर्थ की बात करें, तो एक्टर के पास 160 करोड़ से 200 करोड़ के बीच संपत्ति आंकी जा रही है. वर्तमान में वे एक फिल्म के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये लेते हैं. वहीं एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए लगभग एक करोड़ रुपये लेते हैं. जानकारी के अनुसार, मुंबई के वर्सोवा में उनके पास एक बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 12.8 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. इसके अलावा उनके पास मर्सडीज, फोर्ड एन्डीवर और बीएमडब्लू 5 सीरीज की कार हैं. 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्में

बता दें कि एक्टर हाल ही में थामा फिल्म में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना थीं. वहीं एक्टर आगे ‘सेक्शन 108’, ‘संगीन’, ‘तुम्बाड 2’, नूरानी चेहरा जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं.

MORE NEWS