India News (इंडिया न्यूज़), Singham-Againदिल्लीरोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पहली फिल्म सिंघम सीरीज की अलग ही फैन फॉलोइंग है। फिल्म सीरीज के अभी तक 4 पार्ट रिलीज हो चुके हैं। अब इसके फैंस इसकी पाचवें पार्ट का यानी सिंघम अगेन का जोरो शोरो से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को खास बनाने के लिए रोहित शेट्टी भी पीछे नहीं हट रहे हैं। इस बार फिल्म में सिंघम, सूर्यवंशी और सिंबा के साथ लेडी कॉप के रूप में दीपिका पादुकोण की भी एंट्री होने वाली है। वही अब इस फिल्म के क्लाइमैक्स यानी विलन से भी पर्दा उठ चुका है। खबर है की सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर विलेन की किरदार में नजर आ सकते हैं।

विलन के रोल में दिखेंगे अर्जुन

बता दे की कुछ वक्त पहले तक फिल्म में टाइगर श्रॉफ के नेगेटिव रोल में नजर आने की खबर आ रही थी। वहीं अब एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में अर्जुन कपूर के अहम रोल होने की खबर आ रही है। जिसको शायद रोहित शेट्टी की टीम एक सरप्राइज रखना चाहती थी।मीडिया रिपोर्ट्स में बताया कि अर्जुन कपूर ही रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है साथ ही बता दे इस फिल्म में अर्जुन कपूर का नेगेटिव रोल होने वाला है। यानि अर्जुन कपूर अकेले सिंघम, सूर्यवंशी और सिंबा को टक्कर देने वाले हैं।

नेटीजंस ने किया रिएक्ट

रोहित शेट्टी अपनी टीम की कास्टिंग को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। इस फिल्म में उन्होंने सिंघम, सूर्यवंशी, सिंबा और एक लेडी इंस्पेक्टर को टक्कर देने के लिए अर्जुन को चुना है। जिस खबर पर नेटीजंस ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया है। एक ने कहा हीरो तो बन नहीं पाया चलो विलन ही बना देते हैं। तो वहीं दूसरे ने कमेंट किया वाव मतलब ये लास्ट मूवी है सिंघम सीरीज की। एक ने कहा रोहित भाई का दिमाग हिल गया है स्टंट करते हुए, अर्जुन रामपाल को लेना था इसके लिए भारी मिस्टेक हो गया। तो वहीं दूसरे ने कहा इससे अच्छा जॉन अब्राहम को ले लेते। एक यूजर ने कमेंट किया मूवी फ्लॉप करवाने के लिए इसका नाम ही काफी है, अब तो पैक अप की तैयारी अभी से कर लो।

फिल्म की स्टार कास्ट

डायरेक्टर रोहित शेट्टी के कोप यूनिवर्स की शुरुआत सिंघम से हुई थी। जिसके बाद सिंघम रिटर्न, सिंबा और सूर्यवंशी रिलीज हुई। वहीं अब 2024 में सिंघम अगेन की रिलीज होने की तैयारी की जा रही है। बता दे की सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणबीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, और अर्जुन कपूर के नजर आने की उम्मीद है।

 

ये भी पढ़े –