Live
Search
Home > मनोरंजन > फैमिली शादी में नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट का शाही अंदाज: पिंक साड़ी और हीरों की चमक ने जीता सबका दिल

फैमिली शादी में नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट का शाही अंदाज: पिंक साड़ी और हीरों की चमक ने जीता सबका दिल

Vikram Salgaocar's wedding: अंबानी परिवार के विक्रम सलगाओकर की शादी में नीता अंबानी और उनकी छोटी बहू राधिका मर्चेंट सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं. नीता अंबानी ने सुनहरे काम वाली गुलाबी (पिंक) साड़ी और कीमती हीरे-मोतियों के गहने पहनकर अपना राजसी अंदाज दिखाया. दूसरी तरफ, राधिका मर्चेंट ने क्रीम रंग का लहंगा और चमकता हुआ हीरों का सेट पहना था, जिसमें वे बेहद सुंदर और शालीन लग रही थी. शादी की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 11, 2026 16:11:56 IST

Mobile Ads 1x1
Vikram Salgaocar’s wedding: अंबानी परिवार एक बार फिर अपनी शान-ओ-शौकत और शानदार कपड़ों की वजह से सुर्खियों में है.  मौका था धीरूभाई अंबानी के पोते विक्रम सलगाओकर की शादी का, जहां नीता अंबानी और उनकी छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने अपने पारंपरिक पहनावे से सबको हैरान कर दिया.  इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में दोनों ही बेहद शालीन और खूबसूरत दिख रहे है.  शादी की रौनक तब और बढ़ गई जब ये दोनों अपने खास अंदाज में नजर आई.  नीता और राधिका के इस लुक ने साबित कर दिया कि पारंपरिक भारतीय कपड़ों और सही गहनों के साथ कैसे दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींचा जा सकता है. 

नीता अंबानी का ‘रानी पिंक’ अवतार

नीता अंबानी ने इस शादी के लिए गहरे गुलाबी (रानी पिंक) रंग की रेशमी साड़ी चुनी.  इस साड़ी पर सोने के धागों और सितारों से बहुत ही सुंदर काम किया गया था.  उन्होंने अपनी साड़ी को खास गुजराती स्टाइल में पहना था, जो उनके ऊपर बहुत जंच रहा था.  उन्होंने गले में बड़े मोतियों और हीरों का एक बहुत पुराना और कीमती हार पहना था, जो उनके राजसी लुक को और भी खास बना रहा था. 
 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)



राधिका मर्चेंट का एलिगेंट लहंगा

मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने खुद को बहुत ही सिंपल लेकिन क्लासी रखा.  उन्होंने क्रीम-सफेद (आइवरी) रंग का एक भारी लहंगा पहना था, जिस पर क्रिस्टल और सितारों की चमक थी.  राधिका ने इसके साथ हीरों का एक चमकता हुआ सेट पहना था, जो दिन की रोशनी में बहुत खूबसूरत लग रहा था.  उन्होंने अपने बालों को आधा खुला रखा और कम मेकअप के साथ अपनी खूबसूरती बिखेरी. 
 

अंबानी परिवार का जश्न

यह पूरा जश्न मुकेश अंबानी के भांजे विक्रम सलगाओकर की शादी का था.  इस पारिवारिक कार्यक्रम में पूरे अंबानी परिवार ने हिस्सा लिया और शादी की खुशियों को दोगुना कर दिया.  नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट का यह फैशन स्टाइल अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > फैमिली शादी में नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट का शाही अंदाज: पिंक साड़ी और हीरों की चमक ने जीता सबका दिल

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 11, 2026 16:11:56 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS