Live
Search
Home > मनोरंजन > Nora Fatehi Video: ‘मुझे धोखे में रखा गया…’ फजीहत होने के बाद नोरा फतेही का छलका दर्द, मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप!

Nora Fatehi Video: ‘मुझे धोखे में रखा गया…’ फजीहत होने के बाद नोरा फतेही का छलका दर्द, मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप!

नोरा फतेही ने वायरल गाने के विवाद पर तोड़ी चुप्पी, मेकर्स पर लगाए धोखे से हिंदी डबिंग और AI के गलत इस्तेमाल के गंभीर आरोप. एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं नेपो किड नहीं हूं इसलिए...

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-03-18 18:37:09

Mobile Ads 1x1

Nora Fatehi Controversy: बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में, जहाँ सितारों की चमक-दमक अक्सर सुर्खियाँ बटोरती है, वहीं दूसरी ओर विवाद भी उनका पीछा कभी नहीं छोड़ते. इन दिनों, डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही ऐसे ही एक विवाद के चलते चर्चा में हैं, जिसने पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. अभिनेत्री ने अब एक वायरल गाने में अपनी मौजूदगी और अपीयरेंस को लेकर उठाए गए सवालों का खुलकर जवाब दिया है.

हाल ही में नोरा फतेही पर फिल्माया गया एक गाना इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो गया. लोगों ने गाने के बोल पर आपत्ति जताई और अभिनेत्री को निशाना बनाते हुए, गाने के कंटेंट को अश्लील करार दिया. देखते ही देखते, यह मुद्दा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और नोरा की पब्लिक इमेज को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए.

नोरा फतेही ने इस विवाद पर तोड़ी चुप्पी 

इस विवाद पर बात करते हुए, नोरा फतेही ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैं इस गाने से जुड़े विवाद पर बात करना चाहूँगी. इस समय मैं अपने किसी करीबी के गुजर जाने से सदमे में हूँ. मैं नेटवर्क कवरेज से बाहर थी, जिसकी वजह से मुझे पता ही नहीं चला कि क्या चल रहा है. मुझे इस स्थिति के बारे में आज ही पता चला, जब मेरा नेटवर्क वापस आया. मैं कुछ बातें साफ़ करना चाहूँगी. 

उन्होंने बताया कि ‘मैंने यह गाना तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था. यह एक अलग इंडस्ट्री का हिस्सा है जिसे सैंडलवुड के नाम से जाना जाता है. जब मैंने तीन साल पहले इस गाने को शूट करने के लिए हाँ कहा था, तो मैंने इसलिए हाँ कहा था क्योंकि यह एक बड़ी फ़िल्म का हिस्सा था, जिसमें दिग्गज कलाकार संजय दत्त थे. उनके साथ काम करने का मौका भला कौन ठुकराएगा? यह एक रीमेक था, खास तौर पर ‘नायक नहीं खलनायक हूँ मैं’ गाने का या कम से कम मुझे तो यही लगा था. वह भी एक आइकॉनिक गाना था.’

वीडियो में नोरा ने आगे कहा, ‘जब मैं इस गाने की शूटिंग कर रही थी तो मैं इसके अनुवाद के लिए पूरी तरह से मेकर्स पर निर्भर थी. जब उन्होंने मेरे लिए गाने का अनुवाद किया, तो उसमें कुछ भी अश्लील या अनुचित नहीं था. मुझे कन्नड़ नहीं आती, इसलिए उन्होंने मुझे जो कुछ भी बताया मैंने उसे मान लिया. मुझे बिल्कुल भी पता नहीं था कि बाद में उन्होंने क्या किया? गाने का हिंदी वर्जन बनाया और उसे डब करवाया. जिसके बोल असल में बहुत ज़्यादा अनुचित हैं. उन्होंने न तो इसके लिए मुझसे इजाजत ली और न ही मुझे इसके बारे में बताया. मुझे इस बारे में तब पता चला जब मुझे लॉन्च इवेंट में बुलाया गया और मैंने कन्नड़ लिरिक्स वाला वीडियो देखा जिसमें मेरी तस्वीरें लगी हुई थीं.’

नोरा फतेही ने मेकर्स पर कई आरोप लगाए

अपने बयान में नोरा फतेही ने मेकर्स पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उन्होंने कहा, ‘उन्होंने (मेकर्स ने) मेरी मंज़ूरी लिए बिना वह लिरिक्स वाला वीडियो बनाया. बाद में उन्होंने मेरी और संजय दत्त की एक तस्वीर बनाई, जो AI से बनाई गई थी. मैं AI के इस्तेमाल के खिलाफ हूँ और हमेशा से रही हूँ. इवेंट में ही मुझे बहुत ज़्यादा गुस्सा आया. मुझे इस मामले में अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास है. वहाँ बहुत सारे लोग जमा थे. मीडिया भी मौजूद था. वहाँ वे लोग भी मौजूद थे जिन्होंने मुझे इस इंडस्ट्री में पहला मौका दिया था. जो कुछ मैंने देखा उसके बाद मुझे अंदर से पूरी तरह फँसा हुआ महसूस हुआ. जब मैंने वहाँ गाने का हिंदी वर्जन बजते हुए देखा तो मुझे तुरंत एहसास हो गया कि मैं इसका हिस्सा नहीं बनना चाहती. मैं समझ गई थी कि इससे मुसीबत खड़ी होगी. सिर्फ इसलिए क्योंकि कम से कम मुझे हिंदी तो आती ही है. मैंने डायरेक्टर से कहा कि यह सही नहीं है. मैंने उन्हें चेतावनी दी कि इससे बहुत ज़्यादा आलोचना होगी. मैंने साफ-साफ कह दिया कि मैं इसका प्रमोशन नहीं करूँगी. मैंने उनसे कहा कि मेरी इमेज और इज़्ज़त दाँव पर लगी है.’

‘हम नेपो-किड्स नहीं हैं, हमारे पीछे कोई ताकत नहीं है’

वीडियो में नोरा ने कहा, ‘हम कलाकार, खासकर मेरे जैसे कलाकार, जिनके पास इंडस्ट्री में किसी भी तरह का बैकअप नहीं होता. नेपो-किड्स नहीं हैं, हमारे पीछे कोई ताकतवर लोग नहीं खड़े हैं. हम सिर्फ आम लोग हैं और हमारा एकमात्र सहारा हमारे दर्शक हैं. हमारे पास बहुत कम ताकत है. हमारा कंट्रोल बहुत कम होता है. खुशकिस्मती से मैं लकी हूँ कि मुझे बॉलीवुड में ऐसे लोगों के साथ काम करने का मौका मिला जो मेरी राय की इज्ज़त करते हैं जो मेरे क्रिएटिव फैसलों की कद्र करते हैं और जो मेरी बात सुनते हैं. हालाँकि, इंडस्ट्री में ऐसे भी मौके आते हैं जब हमारी बात नहीं सुनी जाती, मेरी राय उनके लिए कोई मायने नहीं रखती. इस विरोध के बाद उन्हें वह गाना हटाने पर मजबूर होना पड़ा. इसके लिए मैं शुक्रगुज़ार हूँ.’

वीडियो में नोरा ने मीडिया  के बारे में बात करते हुए कहा कि जब भी ऐसी घटनाएँ होती हैं, तो मीडिया को इसमें शामिल फिल्ममेकर्स के नाम और तस्वीरें प्रमुखता से छापनी चाहिए, ताकि यह पक्का हो सके कि उन्हें जवाबदेह ठहराया जाए और उनमें एक डर पैदा हो.

MORE NEWS