Live
Search
Home > मनोरंजन > अश्लीलता के आरोप में एक्शन! नोरा फतेही-संजय दत्त का गाना ‘सरके चुनर तेरी’ यूट्यूब से हटा, मामला गर्माया

अश्लीलता के आरोप में एक्शन! नोरा फतेही-संजय दत्त का गाना ‘सरके चुनर तेरी’ यूट्यूब से हटा, मामला गर्माया

Sarke Chunar Teri Sarke Song controversy: नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' अपने अश्लील बोल की वजह से विवादों में पड़ गया है. नेटिजंस के भारी आक्रोश के बाद गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा दिया गया है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 17, 2026 17:35:20 IST

Mobile Ads 1x1

Nora Fatehi-Sanjay Dutt Song: ध्रुव सरजा की आगामी फिल्म ‘केडी: द डेविल’ अपने गाने ‘सरके चुनर तेरी’ को लेकर सुर्खियों में है. संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए गए इस गाने को सोशल मीडिया पर भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. इसके चलते निर्माताओं ने सॉन्ग के हिंदी संस्करण को ऑफिशियली यूट्यूब से हटा दिया है. जानिए पूरी जानकारी. 

यूट्यूब से हटाया गया गाना

आगामी फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी’ को हिंदी सहित कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया था. इस गाने के हिंदी वर्जन को लेकर बवाल खड़ा हो गया, क्योंकि इसके बोले बेहद ही अश्लील और आपत्तिजनक हैं. इसके बाद से इंटरनेट पर लोगों का आक्रोश देखने को मिल रहा है. भारी विरोध के बाद मेकर्स ने गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा दिया. 16 मार्च 2026 तक ये गाना यूट्यूब पर नजर आ रहा था, लेकिन अब सर्च करने पर यह गाना नहीं दिख रहा है. 

गाने के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने को लेकर विवाद तब और बढ़ गया जब वकील और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराकर गाने से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गाने के बोल यौन रूप से उत्तेजक और अश्लील हैं, जो सार्वजनिक रूप से सुनने के लिए अनुपयुक्त हैं. जिंदल ने गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की, क्योंकि इससे युवा दर्शकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. शिकायत में उन्होंने गाने से जुड़े प्रमुख लोगों के नाम भी बताए, जिनमें गीतकार रकीब आलम, निर्देशक प्रेम, संगीतकार अर्जुन जन्या और गायिका मंगली शामिल हैं. दूसरी तरफ, गाने के अश्लील और फूहड़ कंटेंट को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस संदर्भ में नोटिस भेजा है. 

सेलेब्स भी कर रहे आलोचना 

इस गाने को लेकर सेलिब्रिटीज भी विरोध जता रहे हैं. गायक अरमान मलिक ने गाने की कड़ी आलोचना करते हुए इसे गीत लेखन का एक नया निम्न स्तर बताया. उन्होंने लिखा, ‘यह गाना मेरी टाइमलाइन पर आया और मुझे इसे दोबारा सुनना पड़ा ताकि मैं यह सुनिश्चित कर सकूं कि मैंने इसे सही सुना है. व्यावसायिक गीत लेखन को इस स्तर तक गिरते देखकर दुख होता है.’ क्रिकेट के दिग्गज हरभजन सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाने का कड़ा विरोध किया और नोरा फतेही और संजय दत्त को इसमें शामिल होने के लिए लताड़ा.

MORE NEWS