होम / Nyasa Devgan दोस्तों संग लंदन की सड़कों पर चिल करती दिखी, वायरल हुई फोटो

Nyasa Devgan दोस्तों संग लंदन की सड़कों पर चिल करती दिखी, वायरल हुई फोटो

India News Desk • LAST UPDATED : May 5, 2022, 4:33 pm IST

इंडिया न्यूज़, मुंबई:

Nyasa Devgan: बी टाउन हॉट कपल काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा इन दिनों सुर्खियों मे हैं। बता दें कि न्यासा देवगन का लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वहीं अब हाल ही में न्यासा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की न्यासा अपने दोस्तों साथ पार्टी करने निकली हैं। न्यासा लंदन में नाइट क्लब का मजा ले रही हैं। वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की न्यासा ब्लैक आउटफिट में दिख रही हैं जो उनपर काफी सूट कर रहे हैं।

न्यासा देवगन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं

Nyasa Devgan दोस्तों संग लंदन की सड़कों पर चिल करती दिखी, वायरल हुई फोटो

हाल ही में न्यासा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। यह तस्वीरें उनके दोस्त ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पहली तस्वीरे में न्यासा दोस्तों साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। वहीं लास्ट तस्वीर में देखा जा सकता है की वे अपने दोस्त साथ लंदन की सड़कों पर नाइट वॉक करती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इस तस्वीर पर फैंस और सेलेब्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Nyasa Devgan दोस्तों संग लंदन की सड़कों पर चिल करती दिखी, वायरल हुई फोटो

वहीं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर का भी कमेंट देखा जा सकता है। रिद्धिमा कपूर तस्वीर की तरीफ कर लिखती हैं मनोरंजक तो वहीं जाह्नवी कपूर भी तस्वीर की तारीफ करती नजर आ रही हैं। बता दें कि न्यासा के इंस्टाग्राम पर हजारों फैन पेज हैं। वहीं उम्मीद जाताई जा रही हैं की न्यासा भी जल्द ही बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करेंगी।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.