Box Office Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्में एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो तीन दिन पहले ही रिलीज हुई, जिसने 3 दिनों में लगभग साढ़े 34 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वहीं सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने 24वें दिन भी जबरदस्त प्रदर्शन किया. इस फिल्म ने अब 320 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है.इसके अलावा रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 ने तीसरे वीकेंड में भी ठीक कमाई की है. इस फिल्म ने रविवार को 1.05 करोड़ रुपए कमाए. इसी के साथ फिल्म ने कुल 44.2 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं शनाया कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म रिलीज होने के तीन बाद भी फिल्म 3 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई.
ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तीन दिन पहले रिलीज हुई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. इस रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म ने तीसरे दिन लगभग 11 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर दिया. इसके बाद भारत में फिल्म की कुल कमाई 34.51 करोड़ रुपए हो गई है.
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
1997 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल बॉर्डर 2 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई. फिल्म ने पहले ही दिन से गदर मचाना शुरू कर दिया. बीच में फिल्म की कमाई थडी धीमी हुई लेकिन अब एक बार फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है. रिलीज के 24वें दिन फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपए की कमाई की है. इस आंकड़े के साथ ही फिल्म की कुल कमााई 321.95करोड़ रुपए हो गई है.
मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिलीज के बाददो हफ्तों तक तो कमाल रहा लेकिन कॉम्पिटिशन बढ़ने से इस प्रोजेक्ट पर काफी असर पड़ा. फिल्म ने रिलीज के बाद तीसरे हफ्ते के रविवार को 1.05 करोड़ रुपए की कमाई की है. इस कमाई के साथ ही फिल्म की कुल कमाई 44.2 करोड़ रुपए ही गई है.
तू या मैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म तू या मैं 13 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई लेकिन फिल्म की कमाई की शुरुआत काफी धीमी हुई. फिल्म रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं लेकिन फिल्म 3 करोड़ रुपए तक का भी कलेक्शन पूरा नहीं कर पाई.