Live
Search
Home > मनोरंजन > Oscar 2026: जब ऑस्कर में धर्मेंद्र को नहीं मिला ट्रिब्यूट, भड़के फैंस; बोले- यह सिर्फ एक हॉलीवुड शो है

Oscar 2026: जब ऑस्कर में धर्मेंद्र को नहीं मिला ट्रिब्यूट, भड़के फैंस; बोले- यह सिर्फ एक हॉलीवुड शो है

Dharmendra Oscars 2026: 2026 के ऑस्कर समारोह के 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का नाम ना होने से फैंस भड़क गए.

Written By: Kamesh Dwivedi
Edited By: Sujeet Kumar
Last Updated: 2026-03-16 15:56:40

Mobile Ads 1x1

Oscar 2026: 98वें अकादमी पुरस्कार का आयोजन 15 मार्च को लॉस एंजिलस में हुआ. इस दौरान ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का नाम शामिल नहीं किया गया. यह देख फैंस भड़क गए. आपको बता दें कि अकादमी हर साल, मेमोरियम इवेंट के तौर पर पिछले वर्ष दिवंगत हुए कलाकारों को श्रद्धांजलि देता है, जिसमें हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों को शामिल किया जाता है. 

धर्मेंद्र का नाम नहीं था शामिल

बीते 15 मार्च को आयोजित हुए ऑस्कर समारोह में पिछले साल 2025 में दिवंगत हुए सितारों को श्रद्धांजलि दी गई. यह पिछले वर्षों की तुलना में 15 मिनट अधिक चला, जिसमें हॉलीवुड के दिग्गज रॉब रेनर, डायने कीटन और रॉबर्ट रेडफोर्ड को विशेष श्रद्धांजलि दी गई. हालांकि, इसमें धर्मेंद्र का नाम नहीं था. यह देख फैंस नाराज हो गए.  

भड़के फैंस 

जब ये बात फैंस को पता चला तो वो नाराज हो गए. एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘ऑस्कर में पिछले साल दिवंगत हुए लोगों की सूची दिखाई गई, लेकिन धर्मेंद्र का नाम नहीं लिया गया. एक महान भारतीय अभिनेता जिन्होंने अपना पूरा जीवन सिनेमा को समर्पित कर दिया. जब हमारे दिग्गजों को कोई पहचान नहीं मिलती तो इतना प्रचार क्यों? आखिर यह मुख्य रूप से एक हॉलीवुड शो है, न कि वास्तव में अंतरराष्ट्रीय.’ इसके अलावा भी कई यूजर्स भड़के नजर आ रहे हैं. 

इन बॉलीवुड सितारों का पहले आ चुका है नाम

पिछले कई सालों से ऑस्कर बॉलीवुड के कलाकारों को श्रद्धांजलि देता आया है. इस लिस्ट में नितिन चंद्रकांत देसाई, इरफान, भानु अथैया, श्रीदेवी और शशि कपूर जैसे सितारे शामिल हैं. इस बार ये अनदेखी भारतीयों को हजम नहीं हो रही है.

MORE NEWS