Live
Search
Home > मनोरंजन > Pankaj Tripathi: आखिर पंकज त्रिपाठी ने क्यों छुपाकर रख ली मनोज बाजपेयी की चप्पल? वजह जान चौंक जाएंगे आप

Pankaj Tripathi: आखिर पंकज त्रिपाठी ने क्यों छुपाकर रख ली मनोज बाजपेयी की चप्पल? वजह जान चौंक जाएंगे आप

Pankaj Tripathi-Manoj Bajpayee: अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार एक्टर ने मनोज बाजपेयी की चप्पल अपने पास रख ली थी. वजह जान हैरान हो जाएंगे आप.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-02-01 15:29:39

Mobile Ads 1x1

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी को आपने अक्सर देखा होगा कि वो मनोज बाजपेयी के प्रति अपना प्रेम जाहिर करते रहते हैं. एक बार पंकज त्रिपाठी ने मनोज बाजपेयी की चप्पल देखते ही अपने पास छुपा कर रख ली थी. ये हरकत सुनकर आपको भी अजीब लगा होगा. लेकिन ये झूठ नहीं सच है. जानिए पूरा वाकया?

पंकज त्रिपाठी ने क्यों चुराई चप्पल?

पंकज त्रिपाठी से कपिल शर्मा के शो के दौरान मनोज त्रिपाठी की चप्पल चुराने वाले किस्से का जिक्र किया गया. इसपर पंकज त्रिपाठी ने बताया, ‘एक बार मुझे फोन आया कि मनोज जी यहां हैं.  मैं उस समय थिएटर करता था, इसलिए रसोई के कर्मचारियों को पता था. मैंने उनसे कहा कि जब भी वे अपने कमरे से कुछ मंगवाएंगे, मैं ही उसे लेकर जाऊंगा. तो मैं वहां गया, भैया से मिला और कहा प्रणाम, मैं भी थिएटर करता हूं. उनके पैर छुए और कमरे से निकल गया. अगले दिन वे चेक आउट करके एयरपोर्ट के लिए निकल गए, लेकिन वे एक हवाई चप्पल यहीं होटल में छोड़ गए. हाउसकीपिंग सुपरवाइजर ने कहा, ‘अरे! आपके मनोज भाई तो चले गए, लेकिन अपनी चप्पल यहीं छोड़ गए. मैंने कहा, इसे जमा मत कीजिए, मुझे दे दीजिए.’ आपको बता दें कि ये किस्सा उस दौरान का है, जब पंकज त्रिपाठी पटना के होटल मौर्य में किचन सुपरवाइजर के रूप में काम करते थे.

मनोज बाजपेयी को कब पता चली ये बात?

कपिल शर्मा शो में ही मनोज बाजपेयी ने इस चप्पल वाली घटना पर बताया कि उन्हें यह कहानी तब पता चली, जब वे अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में साथ काम कर रहे थे. 

पंकज त्रिपाठी की आगामी फिल्में

पंकज त्रिपाठी के काम की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में देखा गया था. इस फिल्म में अभिनेता ने अच्छा काम किया था, जिसकी तारीफें हुई थीं.  इसके अलाव एक्टर की आगामी फिल्मों की बात करें, तो उन्हें ‘पारिवारिक मनु रंजन’ और ‘मिर्जापुर द फिल्म’ में देखा जाएगा. अभिनेता को मिर्जापुर सीरीज में कालीन भैया के किरदार से सबसे ज्यादा पहचान मिली. 

MORE NEWS