Live
Search
Home > मनोरंजन > पापा, डर लगा तो बेड के नीचे छिप जाऊंगी: दुबई में फंसी 6 साल की बेटी का मैसेज देख रो पड़े एमी विर्क

पापा, डर लगा तो बेड के नीचे छिप जाऊंगी: दुबई में फंसी 6 साल की बेटी का मैसेज देख रो पड़े एमी विर्क

मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण एमी विर्क की पत्नी और 6 साल की बेटी दुबई में फंस गई है. बेटी ने डबिंग स्टूडियो में डरे हुए पिता को मैसेज भेजा कि डर लगने पर वह बेड के नीचे छिप जाएगी, जिसे सुनकर एमी भावुक हो गए. उड़ानों के बंद होने से कई भारतीय सितारे भी वहां फंसे हुए है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-03-02 21:10:02

Mobile Ads 1x1
मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में युद्ध जैसे हालात और तनाव के कारण पंजाबी स्टार एमी विर्क का परिवार इस समय मुश्किल में है.  उनकी पत्नी और 6 साल की छोटी बेटी दुबई में फंसी हुई है और उड़ानों के बंद होने की वजह से भारत नहीं लौट पा रही है. 
 
बेटी की मासूमियत ने एमी को रुलाया

दुबई में बिगड़ते हालातों के बीच एमी विर्क की बेटी ने उन्हें एक बहुत ही भावुक संदेश भेजा.  बच्ची ने कहा, पापा, अगर मुझे डर लगा तो मैं बेड के नीचे छिप जाऊंगी.  आप चिंता मत करना, मैं बहादुर हूं. अपनी छोटी सी जान के मुंह से डर और हिम्मत की ऐसी बात सुनकर एमी विर्क काफी भावुक हो गए.  उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुख साझा करते हुए कहा कि एक पिता के लिए यह सुनना बहुत दर्दनाक है. 
 
दुबई में फंसे है कई भारतीय सितारे

सिर्फ एमी विर्क का परिवार ही नहीं, बल्कि ईशा गुप्ता, पीवी सिंधु और सोनल चौहान जैसे कई और भारतीय कलाकार भी इस समय दुबई में फंसे हुए है.  तनाव और सुरक्षा कारणों से वहां से आने-जाने वाली सभी उड़ानें (Flights) रद्द कर दी गई है, जिससे लोग अपने घर नहीं लौट पा रहे है. 
 
सुरक्षा की दुआ कर रहे है फैंस

एमी विर्क ने बताया कि वे हर पल खबरों पर नजर रखे हुए है और अपने परिवार की सलामती की दुआ कर रहे है.  उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही हालात ठीक होंगे और सभी लोग सुरक्षित वापस आ सकेंगे. 

MORE NEWS