Moms Talk: एक तरफ जहां राघव चड्डा जहां राजनीतिक कारणों की वजह से चर्चे में हैं इस बीच परिणीति चोपड़ा ने एक वीडियो साझा कर समाज के चंद लोगों का मुंह बंद कराने की कोशिश में हैं जो रूढ़िवादी मान्यताओं और परम्पराओं की वजह से एक मां को जज करते हैं. बच्चे का दायित्व सिर्फ मां पर थोपते हैं. दरअसल, ZEE5 ने BULLET Microdrama के साथ मिलकर अपने नए शो ‘मॉम टॉक्स मां की बात मां के जज्बात’ की घोषणा की है. इस नौ-एपिसोड की सीरीज़ को परिणीति चोपड़ा होस्ट करेंगी, जो मशहूर माता-पिता और विशेषज्ञों के साथ बातचीत के जरिए आधुनिक पेरेंटिंग के अलग-अलग पहलुओं को जानेंगी. इस शो में विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर, नेहा धूपिया, इमरान खान, गौहर खान और ज़ैद दरबार जैसे मशहूर मेहमान शामिल होंगे जो अपने निजी अनुभव साझा करेंगे.
परिणीति ने लिखा ‘मैं तंग आ चुकी हूं’
परिणीति ने आज मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक और वीडियो साझा किया है जिसमें वो विक्रांत मैसी और उनकी वाइफ शीतल के साथ पॉडकास्ट करती नजर आ रही हैं. जिसमें पेरेंट्स को लेकर कई प्रकार के मिथ पर भी सवाल पूछ रही हैं. वीडियो साझा करते हुए परिणीती ने लिखा’, मैंने इस शो को होस्ट करने का फ़ैसला इसलिए किया क्योंकि मैं समाज के लगातार माता-पिता, खासकर मां को जज करने से तंग आ चुकी हूं. माता-पिता को वह सब करने की आज़ादी होनी चाहिए जो उन्हें अपने बच्चे के लिए सही लगता है! इसमें कुछ भी गलत नहीं है.’
उन्होंने लिखा ‘मैंने पहले सीज़न की शुरुआत विक्रांत और शीतल के साथ की. उन्होंने भी पेरेंटिंग का ‘अपना तरीका’ चुना. विक्रांत ने इस बात को आम बनाया कि ‘पिता काम से छुट्टी लेकर अपने बच्चे के पहले साल में उसके साथ रह सकते हैं.’
परिणीति ने आगे लिखा ‘शीतल ने इस बात को आम बनाया कि: एक ‘टाइगर मॉम’ बनना बिल्कुल ठीक है और इसके लिए किसी से माफ़ी मांगने की ज़रूरत नहीं है!’ इन्हीं बातचीत की वजह से मैंने इस शो को करने का फ़ैसला किया. पेरेंटिंग का हर तरीका सही है.’ हमें लोगों को जज करना बंद कर देना चाहिए. विक्रांत और शीतल, मेरे साथ यह ज़रूरी बातचीत करने के लिए आप दोनों का बहुत-बहुत शुक्रिया.
नए एपिसोड हर शुक्रवार और शनिवार को रिलीज़ होंगे
Mom Talks एक नौ-एपिसोड की सीरीज है जो ZEE5 और BULLET Microdrama ऐप, दोनों पर मुफ़्त में स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है; इसके नए एपिसोड हर शुक्रवार और शनिवार को रिलीज़ होंगे. इस शो में, मशहूर माता-पिता और विशेषज्ञ आधुनिक पेरेंटिंग के बारे में खुलकर और बिना किसी रोक-टोक के बातचीत करते हैं. अलग-अलग नज़रियों को परिणीति चोपड़ा के मातृत्व से जुड़े अपने अनुभवों के साथ मिलाकर, इस शो का मकसद दर्शकों को समाज के दबाव में आए बिना पेरेंटिंग के अलग-अलग तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है.