7
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा ने अपने छोटे बेटे ‘नीर’ के लिए घर का सबसे प्यारा कोना सजाया है. हाल ही में परिणीति ने बच्चे के कमरे की कुछ तस्वीरें दिखाई, जो अपनी सादगी और शानदार लुक की वजह से इंटरनेट पर छा गई है. यह कमरा न सिर्फ दिखने में बहुत सुंदर और आलीशान है, बल्कि इसे बहुत प्यार और बारीकी से तैयार किया गया है.
विंटेज रॉयल लुक और आलीशान सजावट
नन्हे नीर का यह आशियाना किसी महल के छोटे से हिस्से जैसा प्रतीत होता है. परिणीति ने इस कमरे को ‘क्लासिक विंटेज’ थीम पर तैयार करवाया है, जो ब्रिटिश वास्तुकला की याद दिलाता है. कमरे की दीवारों पर बहुत ही बारीकी से ‘ब्रिटिश-स्टाइल’ की लकड़ी की पैनेलिंग की गई है, जो इसे एक राजसी और शांत लुक देती है. रंगों के चुनाव में भी परिणीति की बेहतरीन पसंद झलकती है पूरे कमरे को सफेद, बेज और हल्के नीले जैसे सौम्य रंगों से सजाया गया है, जो आंखों को सुकून पहुंचाते है.
विंटेज कारों का आर्टवर्क और कीमती फर्नीचर
इस कमरे की सबसे खास बात इसकी दीवारों पर लगी पुरानी कारों (विंटेज कार) की तस्वीरें है, जो इसे बहुत अलग लुक देती है. अगर फर्नीचर देखें, तो नीर के लिए एक सफेद रंग का सुंदर झूला और खास तौर पर बनाई गई क्रीम (बेज) रंग की अलमारी है, जिस पर बेंत (लकड़ी की बुनाई) का प्यारा काम हुआ है. ज़मीन पर बिछी पुरानी और कीमती कालीन कमरे की खूबसूरती को और बढ़ा देती है, जिसे राघव के पिता ने अपने पोते के लिए तोहफे के रूप में दिया है.
राघव चड्ढा की स्टडी से ‘स्वर्ग’ तक का बदलाव
यह कमरा पहले राघव चड्ढा के पढ़ने-लिखने की जगह (स्टडी रूम) थी. लेकिन परिणीति ने अपनी मेहनत से इसे बच्चे के लिए एक बहुत ही सुंदर और शांत कोने में बदल दिया है. राघव का कहना है कि यह कमरा इतना सुकून देने वाला है कि यहां आते ही सारी टेंशन खत्म हो जाती है. परिणीति अब अपना ज़्यादातर समय अपने बेटे के साथ इसी शानदार कमरे में बिताती है, जहां आराम और शांति दोनों है.