Live
Search
Home > मनोरंजन > करीना और सैफ के बीच तीसरा कौन, सैफ के प्यार में पड़ीं ये बॉलीवुड दीवा, बोलीं- ‘करीना को पता है ये बात’

करीना और सैफ के बीच तीसरा कौन, सैफ के प्यार में पड़ीं ये बॉलीवुड दीवा, बोलीं- ‘करीना को पता है ये बात’

करीना कपूर खान के पति सैफ अली खान पर एक बॉलीवुड एक्ट्रेस जान छिड़कती हैं. और तो और वो खुद भी विवाहित हैं और एक बच्चे की मां हैं. उनके पति भारत की राजनीति में बड़ा नाम हैं.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 1, 2026 12:08:26 IST

Mobile Ads 1x1

बॉलीवुड में शादीशुदा इंसान के प्यार में पड़ना काफी कॉमन है, लेकिन जब कोई शादीशुदा सेलिब्रिटी किसी दूसरे शादीशुदा सेलेब्रिटी के प्यार में पड़ता है, तो ये चर्चा का विषय बन जाता है. कुछ ऐसा ही सैफ अली खान के साथ हो रहा है. करीना कपूर खान के पति सैफ अली खान पर एक बॉलीवुड एक्ट्रेस जान छिड़कती हैं. और तो और वो खुद भी विवाहित हैं और एक बच्चे की मां हैं. उनके पति भारत की राजनीति में बड़ा नाम हैं. 
हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की. परिणीति चोपड़ा ने कपिल शर्मा के शो पर सैफ अली खान के लिए अपने प्यार का खुलासा किया था, जो बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गया था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर उन्हें किसी को अपहरण करना हो तो वह सैफ ही होंगे.

शो पर मजेदार कन्फेशन

कपिल शर्मा के चैट शो के एक एपिसोड में परिणीति अपनी फिल्म जबरिया जोड़ी के प्रमोशन के दौरान आयी थी. उन्होंने अपने किरदार पर बात करते हुए बताया कि इस फिल्म में वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदार को अपहरण करके जबरन शादी करने वाली हिम्मत वाली लड़की का रोल निभा रही थीं. इस पर जब कपिल ने पूछा कि असल जिंदगी में वे किसे अपहरण करना चाहेंगी, तो परिणीति ने हंसते हुए सैफ अली खान का नाम लिया.
उन्होंने कहा कि वे सैफ को बहुत पसंद करती हैं और इस बात को करीना कपूर खान को भी बता चुकी हैं. परिणीति ने आगे बताया कि यह प्यार वे थोड़ी दूरी से बनाए रखती हैं। यह कन्फेशन दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

परिणीति का बॉलीवुड सफर

परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है और देशभर में उनके लाखों प्रशंसक हैं, लेकिन वे खुद सैफ अली खान की बड़ी प्रशंसक हैं. जानकारों के अनुसार आसपास परिणीति सैफ के प्रोडक्शन की एक फिल्म में काम करने वाली थीं, लेकिन प्रोजेक्ट फाइनल नहीं हो सका. परिणीति बॉलीवुड और हॉलीवुड में धूम मचा रही प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं. परिणीति ने कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें चमकीला, गर्ल इन द ट्रेन, साइना, हंसी तो फंसी जैसी फ़िल्में शामिल हैं.

मदरहुड एंजॉय कर रही हैं परिणीति 

परिणीति चोपड़ा सांसद राघव चड्ढा की पत्नी हैं. दोनों ने 2023 में शादी की थी. हाल ही में परी एक बेटे की मां बनी हैं. इन दिनों उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया है और मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. वहीं परी के क्रश सैफ अली खान की बात करें तो उन्होंने करीना कपूर से शादी की है, जिनसे उनके दो बेटे हैं. इसके अलावा उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह से भी उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > करीना और सैफ के बीच तीसरा कौन, सैफ के प्यार में पड़ीं ये बॉलीवुड दीवा, बोलीं- ‘करीना को पता है ये बात’

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 1, 2026 12:08:26 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS