21
बॉलीवुड की ‘बेबो’ यानी करीना कपूर खान, जिन्होंने एक्टर सैफ अली खान से शादी की है, अक्सर अपनी निजी जिंदगी और परंपराओं को लेकर चर्चा में रहती है. इन दिनों उनका एक पुराना इंटरव्यू वीडियो इंटरनेट पर फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रमजान के महीने में रोजा रखने को लेकर सफाई दे रही है.
‘मैं तो 24 घंटे खाती हूं’ – करीना का बेबाक अंदाज
वीडियो में एक रिपोर्टर करीना से पूछता है कि क्या वह रमजान के पवित्र महीने में उपवास (फास्ट) रख रही है? इस पर करीना अपने सिग्नेचर मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहती है, ‘नहीं, मैं तो 24 घंटे खाती रहती हूं’. जब रिपोर्टर उनसे दोबारा रोजा रखने के बारे में सवाल करता है, तो करीना साफ तौर पर मना करते हुए कहती है, ‘नहीं, बिल्कुल नहीं मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी ऐसा (रोजा) नहीं किया है’.
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
करीना का यह पुराना वीडियो वायरल होते ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है. जहां कुछ लोग उनके इस ईमानदार और बेबाक रवैये की तारीफ कर रहे है, वहीं कुछ यूजर्स उनके पुराने बयानों को लेकर अपनी राय रख रहे है. हालांकि, करीना और सैफ हमेशा से ही सभी धर्मों और त्योहारों का सम्मान करने के लिए जाने जाते है, लेकिन निजी तौर पर करीना ने स्पष्ट किया है कि वह रोजा नहीं रखती.