Song Chhalakata Hamro Jawaniya: पवन सिंह, जो भी गाना गाते हैं, वो सुपरहिट हो जाता हैं. फैंस को उनकी अदाकारी और दिल छू जाने वाली अवाज से प्यार है. पवन सिंह के पूराने गाने भी यूट्यूब पर समय-समय पर दोबारा ट्रेंड करते रहते हैं. हाल ही में 9 साल पहले रिलीज हुआ पवन सिंह (Pawan Singh) का भोजपुरी गाना ‘छलकता हमरो जवनिया’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया है. यूट्यूब पर इस गाने ने अपना नया रिकॉर्ड बनाया है.
पवन सिंह के भोजपुरी गाने ने फिर उड़ाया यूट्यूब पर गर्दा
पवन सिंह (Pawan Singh) के भोजपुरी गाने ‘छलकता हमरो जवनिया’ (Chhalakata Hamro Jawaniya) को 9 साल पहले वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं. गाने ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था और सोशल मीडिया पर आग की तरह फैस गया था. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस गाने पर जमकर रील्स बनाई थीं. इतना ही नहीं गाने की दीवानगी इतनी ज्यादा थी की शादी पार्टी में यह गाना खूब बजाया जाता है और यूपी-बिहार में इस हिट भोजपुरी गाने के बजे बिनी फंक्शन अधूरा माना जाता था.
काजल राघवानी के हॉट डांस मूव्स ने हिला दिया इंटरनेट
भोजपुरी गाने ‘छलकता हमरो जवनिया’ (Chhalakata Hamro Jawaniya) में पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ का काजल राघवानी (Kajal Raghwani) नजर आई थी. दोनों की जोड़ी से गाने को और भी ज्यादा सुपरहिट बना दिया था. गाने के म्यूजिक वीडियो में काजल, पवन से कहती है कि जैसे बाल्टी का पानी छलकता है, वैसे ही मेरी जवानी छलक रही है कुछ करो. वही पवन सिंह कहते हैं कि रानी हम भी भरे हुए हैं और आओ तुम्हें पकड़ लें. वहीं इस हिट भोजपुरी गाने के म्यूजिक वीडियो में काजल राघवानी के हॉट और सेक्सी डांस मूव्स फैंस के दिलों पर छूरिया चला रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन ने लोगों को घायल कर दिया था. वहीं पवन सिंह का शानदार अंदाज़ लोगों का दिल छू गया था. यही वजह है कि भोजपुरी गाने ‘छलकता हमरो जवनिया’ आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट बना हुआ है. इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक बेहद ज्यादा कमाल थे, जो आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं.
‘छलकता हमरो जवनिया’ गाने की टीम
बता दें कि इस भोजपुरी गाने ‘छलकता हमरो जवनिया’ (Chhalakata Hamro Jawaniya) को पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ प्रियंका सिंह ने भी अपनी आवाज़ दी है. गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है. पवन सिंह का यह गाना उनकी फिल्म “भोजपुरिया राजा” का है. गाने को डायरेक्ट सुजीत कुमार सिंह ने किया है. वही गाने का प्रोडक्शन सुधीर सिंह है. गाने के डीओपी देवेंद्र तिवारी है.