Live
Search
Home > मनोरंजन > भोजपुरी > Pawan Singh ने महिमा सिंह को रगड़ा होली के रंग में… नया गाना ‘सतरंगी सलवरवा’ रिलीज होते ही हुआ ट्रेंड

Pawan Singh ने महिमा सिंह को रगड़ा होली के रंग में… नया गाना ‘सतरंगी सलवरवा’ रिलीज होते ही हुआ ट्रेंड

Pawan Singh-Mahima Singh Song: होली के त्योहार को और भी धमाकेदार बनाने के लिए पवन सिंह का नया गाना 'सतरंगी सलवरवा' रिलीज कर दिया गया है, जो अब पूरे इंटरनेट पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. इस गाने के ट्रेंड होने की दूसरी वजह महिमा सिंह के जलवे हैं.

Written By: Chhaya Sharma
Edited By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-26 20:00:17

Mobile Ads 1x1

Pawan Singh- Mahima Singh Song: इस  समय पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री होली की मस्ती में मगन नजर आ रही है और एक के बाद एक भोजपुरी गाने रिलीज किए जा रहे हैं. शिल्पी राज और खेसारी लाल के बाद अब पवन सिंह ने भई अपने होली स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग ‘सतरंगी सलवरवा’ रिलीज कर दिया गया है, जो अब अब पूरे इंटरनेट पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. इस गाने के ट्रेंड होने की दूसरी वजह महिमा सिंह के जलवे हैं.

पवन सिंह ने किया महिमा सिंह के साथ रोमांस

पवन सिंह के नए गाने ‘सतरंगी सलवरवा’ को टी-सीरीज हमार भोजपुरी और पवन सिंह ऑफिशियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं. गाने के वीडियो में पूरा माहौल होली का नजर आ रहा है हर तरह रंग और गुलाल है, वहीं गुलाल और रंगों में पवन सिंह महिमा सिंह के साथ रोमांटिक होवते नजर आ रहे हैं, दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर जबरदस्त लग रही है, नए गाने के म्यूजिक वीडियो पवन सिंह अपने स्टाइलिश अंदाज में  नजर आ रहे हैं, वहीं महिमा सिंह का बोल्ड और नखरीला अंदाज  दर्शकों का दिल जीत रहा है. उनकी हॉट अदाएँ और सेक्सी डांस मूव्स फैंस के दिलों पर छूरियाँ चला रहे हैं. गाने के शानदार बोल और  धमाकेदार म्यूजिक सोशल मीडिया पर लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है.

शिवानी सिंह ने अपनी आवज से जीता लोगों का दिल

बता दें कि पवन सिंह के गाने ने ‘सतरंगी सलवरवा’  को रिलीज हुए 5 दिन हुए है और अब यह गाना पूरे इंटरनेट पर होली वाइब ट्रेंड कर रहा है. इसने भोजपुरी होली सॉन्ग को अब तक यूट्यूब पर 11.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. फैंस इस पर भर-भर के कमेंट कर रहे हैं और इसे लाइक भी कर रहे हैं. ‘सतरंगी सलवरवा’ को पवन सिंह के साथ शिवानी सिंह ने भी अपनी दिलकश अवाज दी है, उनकी आवाज ने गाने को और भी ज्यादा  मजेदार और चटपटा बना दिया है. गाने के लिरिक्स विवेक अनमोल ने लिखे हैं, वहीं म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > भोजपुरी > Pawan Singh ने महिमा सिंह को रगड़ा होली के रंग में… नया गाना ‘सतरंगी सलवरवा’ रिलीज होते ही हुआ ट्रेंड

Written By: Chhaya Sharma
Edited By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-26 20:00:17

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS