Live
Search
Home > मनोरंजन > ‘पेद्दी’ के सेट पर मना राम चरण का बर्थडे, केक कटिंग का वीडियो हुआ वायरल; यूजर बोले- बधाई हो

‘पेद्दी’ के सेट पर मना राम चरण का बर्थडे, केक कटिंग का वीडियो हुआ वायरल; यूजर बोले- बधाई हो

Ram Charan Birthday Celebration: आज 27 मार्च को साउथ सुपरस्टार राम चरण ने अपनी आगामी फिल्म 'पेद्दी' के सेट पर अपना जन्मदिन मनाया. बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो भी सामने आया है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-03-27 18:24:10

Mobile Ads 1x1

Ram Charan Birthday: अभिनेता राम चरण को अपनी आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ के सेट पर निर्देशक बुची बाबू सना, शाम कौशल और अन्य लोगों के साथ अपना 41वां जन्मदिन मनाया. इस  जश्न का वीडियो एक्शन निर्देशक शाम कौशल ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है. इसमें राम चरण केक काटते हुए दिख रहे हैं. वीडियो देख नेटिजंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

केक कटिंग करते हुए वीडियो आया सामने 

एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने साउथ स्टार राम चरण के जन्मदिन समारोह की वीडियो और तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं. वीडियो में राम चरण हैदराबाद में ‘पेद्दी’ की टीम के साथ थ्री फ्लोर बर्थडे केक काटते हुए नजर आ रहे हैं. निर्देशक बुची बाबू सना, शाम कौशल और टीम के अन्य सदस्य ताली बजाते और बर्थडे सॉन्ग गाते हुए दिख रहे हैं. नीली शर्ट और डेनिम जींस में राम चरण बेहद हैंडसम लग रहे हैं, उनके बाल मैन बन स्टाइल में बंधे हुए हैं. शाम कौशल ने इस वीडियो को साझा करते  हुए कैप्शन लिखा, ‘आज हैदराबाद में फिल्म ‘पेद्दी’ की शूटिंग के दौरान राम चरण का जन्मदिन मनाया गया. भगवान उन्हें सभी सुख-सुविधाएं और सफलता प्रदान करें. रब रखा.’

‘पेद्दी’ का टीजर हुआ रिलीज

आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ के निर्माताओं ने राम चरण के जन्मदिन पर एक विशेष टीजर जारी किया. ‘पेद्दी’ के टीजर की शुरुआत राम चरण के कुश्ती के बारे में बात करने से होती है, जिसे वे एक जानलेवा खेल बताते हैं. इसके बाद उन्हें अखाड़े में अपने प्रतिद्वंदी से लड़ते हुए, अपनी मजबूत बॉडी दिखाते हैं. टीजर में राम चरण को गदा पकड़े हुए यह कहते हुए भी दिखाया गया है, ‘मेरा गौरव मेरे खेल में है.’ फिल्म में अभिनेता पहलवान के रूप में नजर आ रहे हैं. 

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘पेद्दी’ 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दुनिया भर में रिलीज होगी. फिल्म में राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं. यह एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है.

MORE NEWS