Ramcharan Dance in Peddi: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी मचअवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. मेकर्स ने कुछ महीनों पहले गाना ‘चिकिरी-चिकिरी’ रिलीज किया था. इसकी जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स ने इसका दूसरा गाना ‘राई-राई, रा-रा’ गाना रिलीज कर दिया है. इस गाने पर रामचरण के मूव्स किसी का भी दिल जीत सकते हैं. इस गाने को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं और इसे डांस का बाप बता रहे हैं. 13 घंटे के अंदर इसे 38 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं. एआर रहमान ने गाने को संगीत दिया है. रकीब आलम ने ये गीत लिखा और नकाश अजीज ने इसे गाया है.
गाने के बोल और रामचरण का रफ एंड टफ लुक लोगों को पसंद आ रहा है. साथ ही उनके डांस मूव्स फैंस का दिल जीत रहे हैं. इसमें उनके तरह-तरह के लुक्स दिखाए जा रहे हैं. इस गाने में एक पूरी कहानी दिखाई गई है. वहीं बीच-बीच में एआर रहमान और बीटीएस सीन भी दिखाए गए है.
फैंस बता रहे ‘डांस का बाप’
डायरेक्टर बुची बाबू सना ने ‘राई राई रा रा’ गाने को बेहतरीन तरीके से फिल्माया है, जिसमें राम का जोशीला और देहाती डांस कर रहे हैं. ये डांस मूव्स लोगों को झूमने पर मजबूर करेगा. फैंस इस गाने और रामचरण के डांस मूव्स को पसंद कर रहे हैं. वे जमकर गाने को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. एक फैन ने रामचरण के डांस मूव्स को शेयर करते हुए इसे डांस का बाप बताया है.
Dance Kaa Baap 🥵🔥 @AlwaysRamCharan 🔥#Peddi #RamCharan pic.twitter.com/BVKPasOY7N
— 𝙓 𝙥 𝙇 𝙤 𝙍 𝙚 𝙍 ⚡ (@xplorerstorm) March 3, 2026
कब रिलीज होगी ‘पेड्डी’
बता दें कि रामचरण स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है. ये भारतीय पैन-इंडिया स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म को 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म को बुची बाबी सना ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार और जगपति बाबू मुख्य किरदारों में नजर आएंगे.