13
फुटबॉल डेविड बेकहम और मशहूर फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम ने हाल ही में अपने बड़े बेटे ब्रुकलिन बेकहम के 27वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर पुरानी यादें और भावुक संदेश साझा किए. डेविड ने ब्रुकलिन के बचपन की एक प्यारी फोटो पोस्ट करते हुए उसे ‘बस्टर’ (Buster) कहकर संबोधित किया और अपना प्यार जताया. विक्टोरिया ने भी बेटे को गले लगाए हुए एक पुरानी तस्वीर शेयर की. इसे परिवार के बीच चल रहे कड़वे विवाद को खत्म करने की एक कोशिश (Olive Branch) के रूप में देखा जा रहा था.
ब्रुकलिन की बेरुखी और ‘दिखावे’ का आरोप
हैरानी की बात यह रही कि ब्रुकलिन ने अपने माता-पिता के इन पोस्ट पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रुकलिन इन पोस्ट से काफी ‘हताश’ (Disheartened) है. उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि ब्रुकलिन अब इस तरह की ‘दिखावे वाली सार्वजनिक गतिविधियों’ (Performative Actions) से तंग आ चुके है. वे चाहते है कि उनके माता-पिता सोशल मीडिया पर नाटक करने के बजाय निजी तौर पर चीजों को सुलझाएं, लेकिन फिलहाल उन्होंने अपने माता-पिता से केवल वकीलों के जरिए संपर्क करने की बात कही है.
शादी और पत्नी के अपमान से शुरू हुआ विवाद
इस विवाद की जड़ें ब्रुकलिन और निकोला पेल्ट्ज़ की 2022 में हुई शादी से जुड़ी है. ब्रुकलिन ने आरोप लगाया है कि उनकी मां विक्टोरिया ने आखिरी वक्त पर निकोला की वेडिंग ड्रेस बनाने से मना कर दिया था. इसके अलावा, ब्रुकलिन का दावा है कि उनके परिवार ने निकोला का हमेशा अपमान किया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शादी के रिसेप्शन के दौरान विक्टोरिया ने उनके ‘फर्स्ट डांस’ को ‘हाईजैक’ कर लिया था, जिससे निकोला काफी आहत हुई थी और कमरे से बाहर चली गई थी.
प्रेस और कंट्रोल को लेकर गंभीर आरोप
ब्रुकलिन ने एक कड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि उनके माता-पिता ने पूरी जिंदगी प्रेस में परिवार की कहानियों को अपने हिसाब से कंट्रोल किया है. उन्होंने दावा किया कि वे पहली बार अपने हक के लिए खड़े हो रहे है. ब्रुकलिन के अनुसार, जब वे अपने जन्मदिन पर अपने पिता से मिलने गए, तो डेविड ने उनसे मिलने से भी इनकार कर दिया था. फिलहाल बेकहम दंपति ने इन आरोपों पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उनके बीच की यह दूरी अब पूरी दुनिया के सामने आ गई है.