Live
Search
Home > मनोरंजन > ‘वाराणसी’ फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने रखी ऐसी शर्त, महेश बाबू को चुकानी पड़ी कीमत; आखिर क्या थी बात?

‘वाराणसी’ फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने रखी ऐसी शर्त, महेश बाबू को चुकानी पड़ी कीमत; आखिर क्या थी बात?

Priyanka Chopra: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लगभग 7 वर्षों बाद इंडियन फिल्मों में वापसी करने वाली हैं. एक्ट्रेस ने अपनी आगामी फिल्म 'वाराणसी' का हिस्सा बनने से पहले निर्देशक के सामने ऐसी शर्त रख दी, जिसका भुगतान एक्टर महेश बाबू को चुकाना पड़ा. आखिर क्या थी वो शर्त?

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 5, 2026 15:48:16 IST

Mobile Ads 1x1

Priyanka Chopra On Varanasi Movie: बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ का इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से है. एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म का हिस्सा बनने से पहले एक्ट्रेस ने राजामौली से कुछ ऐसा कह दिया कि इसका खामियाजा साउथ एक्टर महेश बाबू को उठाना पड़ा. जानिए पूरी खबर. 

प्रियंका चोपड़ा ने रखी शर्त

हाल ही में सिनेमाब्लेंड से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि एसएस राजामौली को फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हां कहने से पहले उन्होंने एक गुजारिश की थी कि वे उन्हें डांस करवाएं. उन्होंन बताया, ‘मैंने लगभग छह साल से कोई भारतीय फिल्म नहीं की है. जब राजामौली ने मुझे कॉल किया और वह बोले, ‘क्या तुम्हें पता है कि यह फीमेल कैरेक्टर सच में बहुत कूल है? तुम्हें यह करना ही होगा, इस पर मैंने कहा कि मेरी एक रिक्वेस्ट है. क्या आप मुझसे डांस करवाएंगे? क्योंकि मैंने लंबे समय से डांस नहीं किया है.’

महेश बाबू ने भुगता खामियाजा

आगे बातचीत करने के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें डांस को लेकर सवाल नहीं करना चाहिए था, क्योंकि फिल्म में पहले से ही डांस था और हमने खूब डांस किया. इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि महेश बाबू ने तो यहां तक कह दिया कि एक्ट्रेस के कारण उन्हें भी डांस करना पड़ रहा. 

क्या है फिल्म की कहानी?

सोशल मीडिया पर चल रही जानकारियों के मुताबिक, फिल्म की कहानी रुद्र (महेश बाबू) नाम के एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भगवान शिव का गहरा भक्त है. कहानी में रुद्र को एक खास और बेहद खतरनाक गुप्त मिशन के लिए चुना जाता है. यह मिशन आम नहीं, बल्कि समय की सीमाओं से परे है. रुद्र को एक ऐसी प्राचीन और बेहद शक्तिशाली ब्रह्मांडीय वस्तु (कॉस्मिक आर्टिफैक्ट) को ढूंढकर सुरक्षित करना होता है, जो अलग-अलग समय कालों में छिपी हुई है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘वाराणसी’ में प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी के रूप में एक एक्शन से भरपूर भूमिका में नजर आएंगी, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन खलनायक की भूमिका निभाएंगे. वहीं लीड रोल में महेश बाबू दिखेंगे. यह फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > ‘वाराणसी’ फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने रखी ऐसी शर्त, महेश बाबू को चुकानी पड़ी कीमत; आखिर क्या थी बात?

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 5, 2026 15:48:16 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS