होम / प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अपना 22 साल पुराना फोटोशूट, बिकिनी फोटो में कमाल की लग रही हैं देसी गर्ल

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अपना 22 साल पुराना फोटोशूट, बिकिनी फोटो में कमाल की लग रही हैं देसी गर्ल

Saranvir Singh • LAST UPDATED : June 10, 2022, 1:43 pm IST

इंडिया न्यूज़,Bollywood News:

बी टाउन देसी गर्ल फेम प्रियंका चोपड़ा का स्टारडम काफी बड़ा है। बता दें कि अदाकारा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने परचम लहराया है। वहीं प्रियंका की फैन फॉलोवर्स बहुत है। ऐसे में अपने फैंस के साथ इटरेक्ट रहने के लिए अभिनेत्री काफी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पुरानी फोटो

Priyanka-Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 22 साल पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। बता दें कि जब उन्होंने ये फोटोशूट किया था तब वे महज 18 साल की थी।

उन्होंने अपने फोटो शेयर कर लिखा- सिरसा नवंबर 2000, पेश कर रही हूं अपना 18 साल पुराना स्मोल्डर। उनकी फोटो पर फैन्स के साथ ही सेलेब्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे है। हालांकि, वक्त के साथ प्रियंका और ग्लैमरस और बोल्ड होती गई।

तस्वीरों में ऐसा है प्रियंका का लुक

Priyanka-Chopra-instagaram-

प्रियंका चोपड़ा की फोटो पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें इस तस्वीर पर रणवीर सिंह ने कमेंट में लिखा- ब्रुह्ह्ह। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- आप इसमें भाग्यश्री की तरह लग रही हो, पता नहीं क्यों। इसके अलावा ज्यादातर ने दिल और आग लगाने वाली इमोजी शेयर की है। सामने आई फोटोज में प्रियंका चोपड़ा बिकिनी के साथ हाथों में काले रंग चूड़ियां पहने नजर आ रही है।

उनके बाल खुले है और माथे पर बिंदी भी लगा रखी है। फोटोज में देखा सकते है कि 18 साल की प्रियंका चोपड़ा बेहद मासूम नजर  आ रही है। वे बीच किनारे पेड़ पर हाथ रखे पोज देती दिख रही है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी की थी। कपल इसी साल जनवरी में सरोगेसी से एक बेटी का पेरेंट्स बना है।

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.