Live
Search
Home > मनोरंजन > प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं अनसीन वीडियो, भाई-भाभी पर लुटाया प्यार, दिखी शादी की रस्मों से डांस तक की झलक

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं अनसीन वीडियो, भाई-भाभी पर लुटाया प्यार, दिखी शादी की रस्मों से डांस तक की झलक

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई और भाभी की शादी का एक साल पूरा होने पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें बधाई दी. इस पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कई छोटी-छोटी यादों को एक साथ संजोया गया था.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 8, 2026 13:53:24 IST

Mobile Ads 1x1

Priyanka Chopra Shared Video: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की  वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की है. उन्होंने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी की सालगिरह पर उन्हें बधाई दी. उन्होंने फोटोज कॉलाज बनाते हुए अनसीन फोटोज की वीडियो शेयर कर भाई-भाभी पर प्यार लुटाया. साथ ही कैप्शन में कपल के लिए प्यार भरा संदेश लिखकर खुशहाल जीवन की कामना की. सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उस पर कमेंट कर बधाइयां दी हैं. 

शेयर किया ये वीडियो कोलाज

वीडियो में अलग-अलग क्लिप्स को जोड़ा गया है, जिसमें  कपल की हल्दी सेरेमनी, रिसेप्शन और शादी के दिन की झलकियां दिखाई गई हैं. एक वीडियो में निक और प्रियंका बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ खेलते नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी क्लिप में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा की डांस परफॉर्मेंस भी दिखाई गई है. एक क्लिप में प्रियंका और निक सिद्धार्थ की शादी में डांस करते नजर आ रहे हैं. दूसरे पलों में निक जोनास अपने जीजा होने की ड्यूटी निभाते हुए और शादी की रस्मों में हिस्सा लेते हुए दिख रहे हैं.

पोस्ट में लिखा कैप्शन

प्रियंका ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि ‘यकीन नहीं हो रहा कि एक साल हो गया. तुम दोनों से बहुत प्यार करती हूं. तुम्हें हमेशा एक साथ सबसे अच्छी जिंदगी की शुभकामनाएं.. शादी की पहली सालगिरह मुबारक ❤️’

सुनील थापा के निधन पर शेयर किया पोस्ट

इसके बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक्टर सुनील थापा के निधन पर शोक जताते हुए पोस्ट किया. बता दें कि सुनील थापा ने एक्ट्रेस के साथ फिल्म मैरी कॉम में साथ में काम किया था. उन्होंने लिखा कि सुनील थापा केवल एक को-स्टार नहीं बल्कि उनके पिता के जाने के बाद मुश्किल दौर के साथी थे. उन्होंने पोस्ट में वीडियो शेयर करते हुए उन पलों को फैंस के साथ शेयर किया है, जो मैरी कॉम और सुनील थापा ने मैरी कॉम के सेट पर बिताए थे.

प्रियंका की अपकमिंग फिल्म

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे एस.एस राजामौली की डायरेक्ट की गई फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी. इस फिल्म में वे साउथ एक्टर महेश बाबू के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा वे क्रिश 4 में भी नजर आएंगी. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं अनसीन वीडियो, भाई-भाभी पर लुटाया प्यार, दिखी शादी की रस्मों से डांस तक की झलक

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 8, 2026 13:53:24 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS