होम / ‘The Matrix Resurrection’ में सती का किरदार निभाएंगी प्रियंका चोपड़ा

‘The Matrix Resurrection’ में सती का किरदार निभाएंगी प्रियंका चोपड़ा

Prachi • LAST UPDATED : December 9, 2021, 12:30 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
The Matrix Resurrection: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस (The Matrix Resurrection) में सती का किरदार निभाएंगी। हाल ही में इस न्यूज को वार्नर ब्रोस (Warner Bros) ने कंफर्म किया है। हालांकि सती के रूप में प्रियंका की भमिका को लेकर पिछले काफी समय से अटकले लगाई जा रही थी। लेकिन प्रोडक्शन टीम की तरफ से पहली बार आधिकारिक पुष्टि हुई है। वार्नर ब्रोस ने पिछले महीने कोरियाई पोस्टर के साथ अंग्रेजी पोस्टर भी शेयर किया गया था।

जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म का टाइटल और उनके कैरेक्टर सती के बारे में दिखाया गया था। वार्नर ने पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में हैशटैग सती भी लिखा था। वार्नर ब्रोस की प्रेस रिलीज को कोट करते हुए looper.com ने कहा कि प्रियंका युवा सती का किरदार निभाएंगी। मैट्रिक्स रिवॉल्यूशन में पहले इस किरदार को तनवीर अटवल ने निभाया था। वार्नर ब्रोस की रिलीज में कहा गया है कि सती एक ऐसी लड़की है जो सच्चाई को देखने की क्षमता रखती हैं। वो बुद्धिमान हैं। प्रियंका के फैंस इस खबर से बेहद खुश है। उन्होंने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा वे इस किरदार के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

(The Matrix Resurrection) का वर्ल्ड प्रीमियर 18 दिसंबर को होगा

हाल ही मैट्रिक्स का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसमें वो अपनी फिल्म की पहली लाइन बोलती नजर आ रही है। मैट्रिक्स की इस सीरीज को लाना वाचावोस्की ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले के तीन पार्ट्स को लाना ने अपनी बहन लीली वाचावोस्की के साथ मिलकर डायरेक्ट किया था। मैट्रिक्स के चौथे सीजन में कुछ नए और कुछ पुराने चेहरे नजर आने वाले हैं। इसमें कियान रीव्स, कैरी- एन मॉस और जाडा पिकेंट स्मिथ भी नजर आने वाले हैं।

इनके साथ नील पैट्रिक हैरिस, जोनाथन ग्रोफ, टोबी आनवुमेयर, प्रियंका चोपड़ा समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं। द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस का वर्ल्ड प्रीमियर 18 दिसंबर को सैन फै्रंसिस्कों में होगा। जिसके बाद 22 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मैटिक्स फ्रेंचाइजी का पहला हिस्सा द मैटिक्स साल 1999 में रिलीज हुआ था। इसके बाद 2003 में मैटिक्स रिलोडेड रिलीज हुआ था। इसी साल के नवंबर महीने में द मैटिक्स रेवोल्यूशन रिलीज किया गया था। ये मैट्रिक्स का चौथा सीजन है। ये एक साइंस फिक्शन फिल्म है।

Read More: Katrina Kaif And Vicky Kaushal Wedding Update रजवाड़ा स्टाइल में तैयार किया है मंडप, कैट के लिए तैयार हुई पारंपरिक डोली

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.