India News (इंडिया न्यूज़),Priyanka Chopra with Malti Marie , दिल्ली: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में जोनस ब्रदर्स कान्सर्ट की वजह से सुर्खियों में छाइ हुई थी। प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस से बेहद प्यार करती हैं। उन्हे जब भी समय मिलता हैं, वो अपनी लाडली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में, वह उसे लंच के लिए बाहर भी ले गईं। जब मां-बेटी लॉस एंजेलिस के एक रेस्तरां से बाहर निकलीं, तो उनके साथ उनके कई दोस्त भी शामिल हो गए। जिसकी तस्वीर उनके एक फैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
बेटी मालती को लेकर लंच डेट पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा
सिंगर-एक्टर निक जोनस अपने भाई जो जोनस के साथ म्यूजिक इवेंट्स के लिए अमेरिका दौरे पर थे जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी प्रियंका और बेटी मालती भी गए हुए थे। हाल ही में, प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ लंच डेट पर निकलीं। जहां निक उनके साथ नहीं थे। आउटिंग के लिए प्रियंका ने व्हाइट टी-शर्ट व ब्राउन कलर की वाइड-लेग्ड ट्राउजर पहना हुआ था। और साथ ही शोल्डर पर एक ब्लैक हैंडबैग भी लिया हुआ था। उन्होंने ब्लैक हैट और मैचिंग सनग्लासेस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। इस बीच, मालती को प्रियंका के साथ व्हाइट स्नीकर्स के साथ फ्लोरल ड्रेस में देखा गया।
प्रियंका चोपड़ा और मालती की लेटेस्ट फोटो पर फैंस ने किया रिएक्ट
फैन्स ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ”प्रियंका चोपड़ा और मालती वेस्ट हॉलीवुड में दोस्तों और परिवार के साथ ‘Cecconi’ में लंच के बाद नजर आईं।” जहां कई लोगों ने मालती की लेटेस्ट फोटोज पर रिएक्ट करते हुए उन्हें ‘क्यूट’ कहा, वहीं कुछ ने कहा कि वह उन्हें निक जोनस की याद दिलाती हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “वह बिल्कुल प्रियंका जैसी दिखती हैं।” हालांकि, एक ने कहा, “मालती बहुत तेजी से बड़ी हो रही है। वह अपने पिता की तरह प्यारी दिख रही है।” एक दूसरे फैन ने लिखा, “ओह, वह बहुत सुंदर है! एक बच्ची की तरह और बिल्कुल अपने पिता की तरह!”
प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करे तो प्रियंका अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट्स’ में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ नजर आएंगी। इस बीच वह ऑस्टिन, न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस से लेकर अमेरिका भर में जोनस ब्रदर्स के म्यूजिक इवेंट्स में शामिल हो रही हैं, और प्यारभरी तस्वीरें भी अपने फैंस के लिए शेयर कर रही हैं।
ये भी पढ़े-
- दस महीनें पुरे होने पर Bipasha ने मनाया बेटी ‘देवी’ का बर्थडे, सोशल मीडिया पर शेयर कि तस्वीरें
- Sonakshi Sinha ने बांद्रा में समुद्र किनारे खरीदा नया आशियाना, किमत सुन उड़ जाएंगे होश