Live
Search
Home > मनोरंजन > Priyanka Chopra: ‘मेरी मां का वो रूप मैंने कभी नहीं…’, प्रियंका चोपड़ा ने सुनाया मां मधु से जुड़ा किस्सा

Priyanka Chopra: ‘मेरी मां का वो रूप मैंने कभी नहीं…’, प्रियंका चोपड़ा ने सुनाया मां मधु से जुड़ा किस्सा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी मां से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी मां ने कैब ड्राइवर की गर्दन पकड़ ली थी. उनका ये रूप प्रियंका ने पहले कभी नहीं देखा था.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: 2026-02-20 19:54:10

Mobile Ads 1x1

Priyanka Chopra Mother Story: इन दिनों एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ के कारण चर्चा में हैं. ये फिल्म जल्द प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में वो एक पुरानी समुद्री डाकू के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में उन्हें ब्लडी मैरी कहा जाता है. वे इन दिनो फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं. हाल ही में प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां मधु चोपड़ा ने अपने अंदर की ब्लडी मैरी को बाहर निकाला और जब उन्हें कोई खतरा महसूस हुआ तो उन्होंने एक कैब ड्राइवर की गर्दन पकड़ ली थी.

प्रियंका चोपड़ा ने सुनाया पुराना किस्सा

प्रियंका चोपड़ा ने एक घटना के बारे में बताया कि जब वह सिर्फ 11 साल की थीं, तो एक बार दिल्ली में एक कैब में सफर कर रही थीं. उस दौरान उनकी मां को कोई खतरा महसूस हुआ. उन्होंने कहा कि एक बार वो 11 साल की थीं और दिल्ली के किसी होटल में रुकी थीं. मैंने अचानक देखा कि मेरी मां ने ड्राइवर का गला पकड़ रखा है. जाहिर है कि उसने एक ऐसा मोड़ लिया जिसे वह नहीं पहचान पाईं. उसने कहा कि ये एक शॉर्टकट है लेकिन वहां सिर्फ मैं और मेरी मां ही थे. उन्होंने पीछे से उसकी गर्दन पकड़ी और उसे एक थप्पड़ मारा. उसे मेन रोड पर वापस जाने को कहा.

‘मैंने अपनी मां का वो रूप कभी नहीं देखा’

उन्होंने कहा कि मैं अपनी टीनएज बेटी के साथ हूं. मैंने अपनी मां का वो रूप कभी नहीं देखा था. उसके बाद मैंने चार महीने तक उनसे किसी भी बात पर बहस नहीं की. मुझे नहीं पता कि अगर मेरी मां अकेली होतीं, तो क्या वह ऐसा रिएक्ट करतीं क्योंकि मैं उनके साथ थी. इसलिए जब हम होटल वापस पहुंचे तो वह कांप रही थीं.

प्रियंका की अपकमिंग फिल्म

प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द ब्लफ को लेकर चर्चा में हैं. प्रियंका एर्सेल बोडेन नाम के एक पुराने समुद्री डाकू का रोल कर रही हैं. फ्रैंक ई फ्लावर्स के डायरेक्शन और फ्लावर्स और जो बॉलरीनी की लिखी इस फिल्म में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा, साफिया ओकले-ग्रीन और टेमुएरा मॉरिसन भी हैं. 19वीं सदी के आखिर के कैरिबियन में सेट ये फिल्म प्रियंका के किरदार को दिखाती है, जो अपने अतीत के बाद अपने परिवार को बचाने की कोशिश करती हैं. ये फिल्म 20 फरवरी 2026 को रिलीज होगी. इसके अलावा वे एसएस राजामौली की वाराणसी फिल्म के साथ भारतीय सिनेमा में अपनी वापसी की तैयारी कर रही हैं, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > Priyanka Chopra: ‘मेरी मां का वो रूप मैंने कभी नहीं…’, प्रियंका चोपड़ा ने सुनाया मां मधु से जुड़ा किस्सा

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: 2026-02-20 19:54:10

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS