Live
Search
Home > मनोरंजन > पुष्पा 2 की ‘किसिक’ गर्ल अब बनीं डॉक्टर: एक्टिंग के साथ पूरी की MBBS की पढ़ाई, वायरल हुआ वीडियो

पुष्पा 2 की ‘किसिक’ गर्ल अब बनीं डॉक्टर: एक्टिंग के साथ पूरी की MBBS की पढ़ाई, वायरल हुआ वीडियो

Success Story: साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला अब आधिकारिक तौर पर डॉक्टर बन गई है. उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ अपनी MBBS की पढ़ाई पूरी कर ली है. मुंबई में हुए कन्वोकेशन में डिग्री लेते हुए उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है. फैंस उनके इस 'टैलेंटेड' अंदाज की खूब सराहना कर रहे है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-02-11 21:08:39

Mobile Ads 1x1
Success Story: फिल्म ‘पुष्पा 2’ के सुपरहिट गाने ‘किसिक’ (Kissik) से रातों-रात सबकी पसंदीदा बनीं एक्ट्रेस श्रीलीला ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है.  श्रीलीला ने एक्टिंग के बिजी शेड्यूल के बीच अपनी MBBS (मेडिकल) की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी कर ली है.  हाल ही में मुंबई की डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह (Convocation) में उन्हें डॉक्टर की डिग्री से सम्मानित किया गया.  अब वह आधिकारिक तौर पर ‘डॉक्टर श्रीलीला’ बन गई है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

श्रीलीला के ग्रेजुएशन सेरेमनी के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है.  वीडियो में वह मैरून रंग का गाउन पहने हुए स्टेज पर अपनी डिग्री लेती नजर आ रही है.  डिग्री लेने के बाद वह काफी भावुक और खुश दिखी और उन्होंने अपने परिवार को गले लगाया.  फैंस उनकी इस मेहनत की तारीफ कर रहे है कि कैसे उन्होंने फिल्मों की शूटिंग और इतनी कठिन डॉक्टरी की पढ़ाई को एक साथ मैनेज किया. 
 



मां से मिली प्रेरणा, अब बॉलीवुड में रखेंगी कदम

श्रीलीला का जन्म अमेरिका में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश बेंगलुरु में हुई.  उनकी मां स्वर्णलता बेंगलुरु की जानी-मानी गायनेकोलॉजिस्ट (डॉक्टर) है, जिनसे प्रेरित होकर श्रीलीला ने भी मेडिकल लाइन चुनी.  साउथ फिल्मों में तहलका मचाने के बाद अब श्रीलीला जल्द ही बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली है.  वह मशहूर डायरेक्टर अनुराग बसु की अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > पुष्पा 2 की ‘किसिक’ गर्ल अब बनीं डॉक्टर: एक्टिंग के साथ पूरी की MBBS की पढ़ाई, वायरल हुआ वीडियो

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-02-11 21:08:39

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS