Deepika Padukone: अल्लू अर्जुन की फ़िल्म ‘राका’ का पहला लुक कुछ दिन पहले ही सामने आया था, और फ़ैन्स इस स्टार को एक बिल्कुल नए अंदाज़ में देखकर बहुत उत्साहित थे. बता दें कि ये प्रोजेक्ट बड़े पैमाने का बताया जा रहा है और इसमें इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं, जिनमें दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना भी हैं. ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका और रश्मिका को अल्लू अर्जुन के मुकाबले 7-8 गुना कम पैसे दिए जा रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रश्मिका या दीपिका किसको ज्यादा पैसा मिल रहा है? चलिए जान लेते हैं.
यहां जानें तीनों कलाकारों की सैलरी
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन की फ़ीस ₹175 करोड़ है, जबकि दीपिका पादुकोण को ₹25 करोड़ मिलने की बात कही जा रही है. इसी रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना इस फ़िल्म में अपनी भूमिका के लिए लगभग ₹5–7 करोड़ कमाएंगी. मीडिया से बातचीत करते हुए एक प्रोड्यूसर ने बताया कि इस तरह का मेहनताना ज़्यादातर पैन-इंडिया अपील पर निर्भर करता है. वो कहते हैं कि जब एक्टर पूरे देश में पहचान और बॉक्स ऑफ़िस पर भीड़ खींचने की ताक़त रखते हैं, तो उनकी फ़ीस आम तेलुगू फ़िल्मों के मुकाबले काफ़ी ज़्यादा होती है.
इन एक्ट्रेस से ज्यादा सैलरी लेती हैं रश्मिका
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तमन्ना भाटिया, जान्हवी कपूर, श्रीलीला, मृणाल ठाकुर और श्रुति हासन के मुकाबले रश्मिका थोड़ी ज़्यादा फ़ीस ले रही हैं. तेलुगू फ़िल्मों के लिए उनका मेहनताना आम तौर पर ₹3–5 करोड़ के बीच होता है. हालाँकि, रश्मिका को थोड़ा ज़्यादा फ़ायदा है क्योंकि उनकी पैन- इंडिया अपील ज्यादा है.
इन किरदारों को निभाएंगे अल्लू
जानकारी के मुताबिक, यह फ़िल्म ₹800 करोड़ से ज़्यादा के बजट में बनी है. अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर जारी किए गए फ़िल्म के पहले पोस्टर में उन्हें एक खूंखार, जानवर जैसे अवतार में दिखाया गया है, जो एक भव्य और ज़बरदस्त कहानी का संकेत देता है. बताया जा रहा है कि यह तेलुगू स्टार फ़िल्म ‘राका’ में तीन अलग-अलग किरदार निभाएंगे जिसमे एक पुलिसवाला, एक आधा इंसान-आधा राक्षस, और उन दोनों भाइयों के पिता शामिल है.