Live
Search
Home > मनोरंजन > 5 करोड़ का खर्च 38 करोड़ की कमाई… 24 साल पुरानी वो डरावनी फिल्म, गाने आज भी हैं सुपरहिट

5 करोड़ का खर्च 38 करोड़ की कमाई… 24 साल पुरानी वो डरावनी फिल्म, गाने आज भी हैं सुपरहिट

Bollywood Movie: सिनेमाई दुनिया में अक्सर कुछ ऐसी फिल्में आती हैं, जो इतिहास रचने का काम करती हैं. ऐसी ही एक हॉरर फिल्म साल 2002 में आई थी, जिसके गाने आज भी लोगों को दीवाना करने का काम करते हैं.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 28, 2026 13:27:34 IST

Mobile Ads 1x1

Raaz Movie: हिंदी सिनेमा जगत में कभी-कभी मेकर्स ऐसी फिल्में बनाते हैं, जो अपने बजट से कई गुना कमाई करती हैं. आज हम आपको एक हॉरर-रोमांटिक फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे 5 करोड़ में बनाया गया था और उसने 30 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था. उस फिल्म के गानों ने लोगों को मदहोश कर दिया था. इतना ही नहीं, इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को जबरदस्त टक्कर दी थी. 

क्या है फिल्म का नाम?

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘राज’. साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था. फिल्म में डीनो मोरिया और बिपाशा बसु अहम भूमिका में नजर आए थे. यह एक हॉरर-रोमांटिक जॉनर की फिल्म थी. 

बॉक्स ऑफिस पर कर दिया था कमाल

फिल्म ‘राज’ लगभग 5.25 करोड़ रुपये के छोटे बजट में बनी थी. रिलीज होने के बाद इस हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 38 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली. यह 2002 की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. इस फिल्म ने उस समय रिलीज हुई कई बड़े स्टारकास्ट की फिल्मों को कमाई के मामले में टक्कर देने का काम किया था. कम बजट में बनी इस फिल्म ने शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘देवदास’ को टक्कर दी थी. हालांकि, ‘देवदास’ साल 2002 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. 

फिल्म के गानों ने लोगों किया दीवाना

इस फिल्म के जितने भी गाने थे, सभी जबरदस्त हिट रहे. इस लिस्ट में ‘आपके प्यार में हम’, ‘जो भी कसमें’, ‘कितना प्यारा है’, और ‘मैं अगर सामने’ जैसे हिट ट्रैक शामिल हैं, जो ज्यादातर बिपाशा बसु और डिनो मोरिया पर फिल्माए गए हैं. इन गानों में अलका याग्निक, उदित नारायण और अभिजीत जैसे गायकों ने आवाज दी थी. फिल्म को रिलीज हुए 24 साल हो चुके हैं, लेकिन इसके गाने आज भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. 

MORE NEWS