Live TV
Search
Home > मनोरंजन > कपूर खानदान की छोटी बहू अचार बेचकर चलाती हैं अपना घर, कभी थीं करोड़ों की मालकिन; फिर क्या हुआ?

कपूर खानदान की छोटी बहू अचार बेचकर चलाती हैं अपना घर, कभी थीं करोड़ों की मालकिन; फिर क्या हुआ?

Kapoor Family: कपूर खानदान बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कई सालों से राज करता आ रहा है. लेकिन आज हम आपको इसी खानदान की छोटी बहू के बारे में बताएंगे, जो अचार बेचकर अपना घर चला रही हैं. चलिए जानते हैं कौन हैं ये.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-04-04 12:41:20

Mobile Ads 1x1

Aarti Sabharwal: बॉलीवुड की दुनिया में कपूर खानदान एक ऐसी फैमिली है, जिनके बेटे-बेटियां सबने इस इंडस्ट्री पर एक अलग छाप छोड़ी है. हम आपको मशहूर निर्माता-निर्देशक राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फिल्मी काफी सफल नहीं रहे. इसके अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहे हैं. अभिनेता ने आरती सभरवाल से शादी और महज दो साल बाद उनका तलाक हो गया. आज आरती सभरवाल बहुत ही साधारण जिंदगी जी रही हैं. 

कब हुई आरती सभरवाल की शादी?

राज कपूर के तीन बच्चे थे और उनके सबसे छोटे का नाम राजीव कपूर था. राजीव कपूर की शादी आरती सभरवाल से साल 2001 में हुई थी. शादी के मात्र 2 साल बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई है और साल 2003 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद दोनों का रास्ता अलग हो गया.

अचार बेचकर चलाती हैं घर

आरती सभरवाल शादी से पहले आर्किटेक्ट और फैशन डिजाइनर थीं. फिर राजीव कपूर से तलाक होने के बाद वो कनाडा चली गईं. वहां जाकर उन्होंने लॉ फर्म में पैरा-लीगल के तौर पर नौकरी की. लेकिन बाद में वो नौकरी छोड़ कर भारत वापस आ गईं. फिर दिल्ली में उन्होंने अपना फैशन ब्रांड चलाना चाहा, जो फ्लॉप रहा. इन सबसे हार जाने के बाद आरती सभरवाल ने पिकल पोकल नाम से अचार का बिजनेस शुरू किया. आज वह इसी के जरिए अपनी जिंदगी चला रही हैं. इस वक्त वह 56 साल हो चुकी हैं.

राजीव कपूर की फिल्में

राजीव कपूर ने फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद आगे जाकर उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन वो सफलता प्राप्त नहीं कार पाए. उसके बाद उन्होंने उत्पादन और निर्देशन की ओर रुख किया. वहां भी कुछ खास नहीं कर पाए. 09 फरवरी 2021 को उनका निधन हो गया था. 

MORE NEWS