Rajpal Yadav Release: बॉलीवुड के कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव ने 5 फरवरी को चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर किया था. इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई. इस दौरान उन्होंने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए राहत की मांग की. इसके बावजूद याचिका खारिज हो गई. वहीं 1 फरवरी को एक बार फिर उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की गई और उन्हें जमानत मिल गई. इसके बाद अब उनके वकील रिलीजिंग ऑर्डर लेकर पहुंचे. इसके बाद एक्टर राजपाल यादव जेल से बाहर आ चुके हैं. 11 रातें जेल में काटने के बाद एक्टर का वनवास कुछ समय के लिए थम गया है. बता दें कि राजपाल यादव को दी गई बेल 18 मार्च तक लागू रहेगी.
जेल से बाहर आने के बाद क्या बोले राजपाल?
जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने कहा, ‘मैं 2027 में मुंबई में बॉलीवुड में 30 साल पूरे कर लूंगा। पूरे देश के लोग, बच्चे, बूढ़े और जवान, मेरे साथ हैं… जिस तरह से पूरे देश और दुनिया ने, मेरे बॉलीवुड ने, मुझे प्यार दिया है, अगर मेरे खिलाफ कोई आरोप हैं, तो मैं जवाब देने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद, हाई कोर्ट.’
#WATCH | Delhi: Actor Rajpal Yadav from Tihar Jail after he was granted interim bail in a cheque bounce case by the High Court
He says, “I will complete 30 years in Bollywood in Mumbai in 2027. People from all over the country, children, old and young, are with me… The way the… pic.twitter.com/Zg1sYtzB0q
— ANI (@ANI) February 17, 2026
इसके साथ ही उन्होंने कहा उन्होंने देश की जनता के साथ ही बॉलीवुड के सभी लोगों का धन्यवाद कहा. उन्होंने कहा कि जहां-जहां कोर्ट ने आदेश दिया मैं हाजिर हुआ. आगे भी हाजिर हो जाऊंगा. सबने मेरा समर्थन किया है. मैंने तीस सालों में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. 100-150 करोड़ लोगों से मेरा रिश्ता है. मैं आप सबका धन्यवाद देता हूं.
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि राजपाल यादव ने कथित तौर पर साल 2010 में एक बिजनेसमैन से 5 करोड़ रुफए का लोन लिया था. इस लोन के इस्तेमाल से उन्होंने डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था. उन्होंने ये पैसा अपनी पहली फिल्म ‘अता पता लापता’ में लगाया था. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म फ्लॉप हो गई और वे लोन नहीं चुका सके. उन्होंने लोन चुकाने की पूरी कोशिश की लेकिन लोन पर लगातार ब्याज बढ़ता रहा, जिसके कारण ये लोन बढ़कर 9 करोड़ रुपए हो गया.
कोर्ट ने लगाई थी फटकार
इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एक्टर को वादाखिलाफी के कारण फटकार लगाई. राजपाल के वकीलों ने कोर्ट से कुछ टाइम मांगा. उस पर कोर्ट की तरफ से कहा गया कि एक्टर को ऑर्डर के कारण नहीं बल्कि उनके बर्ताव के कारण जेल हुई है. वे बीते कुछ सालों से लगातार पैसा चुकाने की बात कर रहे हैं लेकिन कर नहीं पा रहे.