Live
Search
Home > मनोरंजन > Rajpal Yadav News: आत्मसमर्पण से पहले राजपाल यादव का छलका दर्द,‘मेरे पास पैसे नहीं हैं’

Rajpal Yadav News: आत्मसमर्पण से पहले राजपाल यादव का छलका दर्द,‘मेरे पास पैसे नहीं हैं’

राजपाल यादव हुए भावुक: 2010 के मामले में तिहाड़ जाने से पहले राजपाल यादव भावुक हुए. कोर्ट में भावुक शब्दों ने सबका ध्यान खींचा है. कहा, ‘मेरे पास पैसे नहीं हैं’

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 10, 2026 13:41:55 IST

Mobile Ads 1x1
राजपाल यादव हुए भावुक: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर कानूनी विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गये हैं. चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण से पहले उन्होंने बहुत ही भावुक बयान दिया है. हास्य किरदारों के लिए मशहूर अभिनेता पिछले एक दशक से अधिक पुराने ऋण विवाद से जुड़े कानूनी और वित्तीय संकटों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास जुर्माने की राशि चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं.
 
दिल्ली हाई कोर्ट ने 4 फरवरी को राजपाल यादव को आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया, क्योंकि वे अदालत द्वारा निर्धारित ऋण भुगतान की समय सीमा का बार-बार पालन करने में फेल हो रहे थे. यह ऋण भुगतानका मामला लगभग 2.5 करोड़ रुपये के बाउंस चेक से जुड़ा हुआ है, जो समय के साथ बढ़ती गई और एक बड़ी देनदारी का हिस्सा हो गया है.
 
रिपोर्ट के मुताबिक, राजपाल यादव ने आत्मसमर्पण करने से ठीक पहले स्थिति को संबोधित करते हुए भावुक होकर कहा कि, ‘ सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं. और कोई उपाय नहीं दिखता. सर, यहां हम सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं है, मुझे इस संकट से खुद ही निपटना है.

कब का है मामला

राजपाल यादव का यह कानूनी विवाद मामला साल 2010 का है. जब राजपाल यादव ने अपनी निर्देशित फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये कर्ज के तौर पर लिए थे. 20212 में रिलीज के बाद इस फिल्म ने कोई खास धमाल नहीं किया जिसके कारण राजपाल यादव को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ा. उन्होंने ऋण देने के लिए कई चेक जारी किए, लेकिन बैंक ने उन्हें अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद यादव ने परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत कानूनी कार्रवाई की है.

सोनू सूद ने किया राजपाल यादव का समर्थन

अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव का समर्थन करते हुए, फिल्म उद्योग से 2.5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में उनका समर्थन करने का आग्रह किया. ‘यह कोई दान नहीं है..



MORE NEWS

Home > मनोरंजन > Rajpal Yadav News: आत्मसमर्पण से पहले राजपाल यादव का छलका दर्द,‘मेरे पास पैसे नहीं हैं’

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 10, 2026 13:41:55 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS