Live
Search
Home > मनोरंजन > राजपाल यादव को मिली बड़ी राहत: 9 करोड़ के कर्ज मामले में जेल से मिली बेल, पर पुराना वीडियो हुआ वायरल

राजपाल यादव को मिली बड़ी राहत: 9 करोड़ के कर्ज मामले में जेल से मिली बेल, पर पुराना वीडियो हुआ वायरल

9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में 11 दिन जेल में रहने के बाद कॉमेडियन राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है. इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे सलमान खान द्वारा कर्ज चुकाने की अफवाह फैल गई. कोर्ट ने 1.5 करोड़ जमा करने पर राहत दी है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 16, 2026 21:24:29 IST

Mobile Ads 1x1
बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव पिछले 11 दिनों से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे, लेकिन आज (16 फरवरी 2026) दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत (Interim Bail) दे दी है. राजपाल को यह राहत 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में मिली है.  उन्होंने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई थी, जिसे कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ स्वीकार कर लिया. 

 

क्यों वायरल हो रहा है राजपाल का पुराना वीडियो?

सोशल मीडिया पर राजपाल यादव का एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें वे जेल के अपने खराब समय के बारे में बात करते और सलमान खान की तारीफ करते नजर आ रहे है.  लेकिन इस वीडियो का सच कुछ और है.  दरअसल, यह वीडियो साल 2018 का है, जब राजपाल ने काला हिरण मामले में सलमान खान को जमानत मिलने पर खुशी जताई थी.  लोग इस पुराने वीडियो को राजपाल के मौजूदा कर्ज मामले से जोड़कर शेयर कर रहे है, जिससे यह गलतफहमी फैल गई कि सलमान खान ने उनका सारा कर्ज चुका दिया है.  हालांकि, उनकी पत्नी राधा यादव ने साफ किया है कि सलमान और अन्य सितारों ने सिर्फ भावनात्मक साथ दिया है, कर्ज चुकाने वाली बात महज एक अफवाह है. 
 

क्या है 9 करोड़ का पूरा विवाद?

राजपाल यादव की कानूनी मुसीबतें साल 2010 में शुरू हुई थीं.  उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए दिल्ली के एक बिजनेसमैन से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था.  फिल्म फ्लॉप हो गई और राजपाल समय पर पैसा नहीं लौटा पाए.  पिछले 16 सालों में ब्याज और जुर्माने की वजह से यह रकम बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गई.  चेक बाउंस होने और कोर्ट की शर्तों को पूरा न करने के कारण उन्हें 5 फरवरी 2026 को सरेंडर करना पड़ा था. 
 

जमानत के लिए कोर्ट ने रखी सख्त शर्तें

जमानत पाने के लिए राजपाल यादव को कोर्ट में भारी रकम जमा करनी पड़ी है.  दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर उनके वकील ने दोपहर 3 बजे तक 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (DD) जमा कराया। कोर्ट ने उन्हें 18 मार्च 2026 तक की मोहलत दी है, लेकिन उनका पासपोर्ट जब्त करने का आदेश दिया है ताकि वे देश छोड़कर न जा सकें.  फिलहाल वे 19 फरवरी को होने वाली अपनी भतीजी की शादी में शामिल हो सकेंगे. 
 

इंडस्ट्री का मिला साथ

राजपाल यादव अब जेल से बाहर आ रहे है और उनके मैनेजर के मुताबिक, वे जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखेंगे.  इस मुश्किल घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों जैसे सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन ने राजपाल का साथ देने और उन्हें आने वाली फिल्मों में काम देने का भरोसा जताया है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > राजपाल यादव को मिली बड़ी राहत: 9 करोड़ के कर्ज मामले में जेल से मिली बेल, पर पुराना वीडियो हुआ वायरल

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 16, 2026 21:24:29 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS