Live
Search
Home > मनोरंजन > 9 साल छोटी लड़की पर आया दिल, पहली पत्नी के निधन के बाद बदली राजपाल यादव की जिंदगी, जानिए बीवी का नाम

9 साल छोटी लड़की पर आया दिल, पहली पत्नी के निधन के बाद बदली राजपाल यादव की जिंदगी, जानिए बीवी का नाम

Rajpal Yadav: अभिनेता-कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' से चर्चा में हैं. एक्टर की निजी जिंदगी भी काफी चर्चाओं में रही है. चलिए जानते हैं उनके परिवार के बारे में.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-03-31 15:38:15

Mobile Ads 1x1

Rajpal Yadav Love Story: एक्टर राजपाल यादव अपनी शानदार एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग के लिए बॉलीवुड में मशहूर हैं. इस वक्त वह अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ से सुर्खियों में हैं. अभिनेता की पर्सनल लाइफ भी काफी रोचक रही है. राजपाल यादव की प्रेम कहानी आपका दिल जीत लेगी. पहली पत्नी के निधन के बाद कैसी बदली अभिनेता की जिंदगी. क्या  है पत्नी का नाम? 

पहली पत्नी के निधन से टूटे राजपाल यादव

राजपाल यादव ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1992 में थिएटर से की. इसी दौरान उनके परिवार वालों ने उनकी शादी करुणा से हुई. उस वक्त एक्टर की उम्र महज 20 साल थी. पहले बच्चे के जन्म के बाद, कुछ गंभीर समस्याओं के कारण उनकी पत्नी का निधन हो गया. इस दुखद खबर ने अभिनेता को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया था. बताया जाता है कि राजपाल यादव फिर दोबारा शादी नहीं करना चाहते थे. लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था. 

फिर कनाडा में मिला प्यार

साल 2002 में राजपाल यादव अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए कनाडा गए हुए थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात राधा से हुई. वहीं दोनों की दोस्ती हो गई. फिर कई महीनों की बातचीत के बाद राधा भारत आईं. फिर अभिनेता उन्हें अपने घर ले गए. इसके बाद दोनों को लगा कि अब उन्हें शादी कर लेनी चाहिए. फिर करीब 10 महीने के बाद दोनों ने 10 जून 2003 को शादी कर ली. राधा न एक इंटरव्यू में राजपाल यादव संग अपनी मुलाकात के बारे में बताया था. उन्होंने कहा, ‘मैं जब पहली बार मुंबई पहुंची थी, तब राजपाल मुझे अपने घर लेकर गए थे. उन्होंने मुझे सरप्राइज देने के लिए घर का इंटीरियर उसी होटल की तरह करवाया था, जैसा कनाडा के उस होटल का था, जहां हम पहली बार मिले थे’. आपको बता दें कि अभिनेता की पत्नी उनसे 9 साल छोटी हैं. 

अभिनेता के परिवार के बारे में

राजपाल यादव की पहली पत्नी से एक बेटी हुई थी, जिसका नाम ज्योति है. हालांकि, उसकी अब शादी हो चुकी है. वहीं अभिनेता को दूसरी पत्नी से दो बेटियां हैं. एक्टर अक्सर अपने पत्नी और बेटियों संग तस्वीरें साझा करते रहते हैं. 

चेक बाउंस की वजह से चर्चा में आए थे एक्टर 

इसी साल पिछले महीने राजपाल यादव को 2010 के एक मामले की वजह से 9 करोड़ रुपये का कर्ज ना चुका पाने के कारण तिहाड़ जेल तक जाना पड़ा था. हालांकि, चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिली थी. 

MORE NEWS