Dhurandhar 2: राकेश बेदी धुरंधर 2 में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए दर्शकों से खूब तारीफें बटोर रहे हैं. एक्टर ने जमाली का रोल किया है जो कराची का एक चालाक पॉलिटिशियन है. रणवीर सिंह एक इंडियन जासूस है जो रहमान के गैंग में घुसकर उसे पॉलिटिकल और पर्सनल फायदे के लिए अपने शागिर्द के खिलाफ कर देता है. एक्टर ने इंडिया पॉडकास्ट्स के लिए एक बातचीत में सीक्वल की शूटिंग की यादें शेयर कीं और धुरंधर की टीम की तारीफ की.
राकेश बेदी ने धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस के बारे में क्या कहा?
चैट के दौरान अनुभवी एक्टर ने कहा कि ‘सेट पर बहुत अच्छी ट्यूनिंग थी. जब मेरा आखिरी दिन था तो रणवीर ने माइक लिया और कहा कि अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ कमाती है तो 500 करोड़ राकेश जी की वजह से होगा’.
आदित्य धर ने राकेश बेदी से क्या कहा?
राकेश ने आगे कहा कि उन्होंने रणवीर के इस बात पर कहा कहा था कि इतना बड़ा बयान मत दो लेकिन रणवीर ने कहा कि नहीं उनका मतलब वही था जो उन्होंने कहा. राकेश ने यह भी कहा, “एक कैरेक्टर एक्टर के लिए इससे बड़ी रिस्पेक्ट और क्या हो सकती है?’,
राकेश ने आगे कहा कि ‘एक डायरेक्टर जो बोल रहा है और फिल्म के दौरान मेरे कंधे पे हाथ रखकर बोला ‘राकेश जी जब आपका शूटिंग का लास्ट डे आएगा ना तो मैं रोऊंगा! सर आई विल मिस यू! तो इस तरह का माहौल बना था पूरी फिल्म में. तो काम अच्छा ही होगा ना’.
धुरंधर ने की तोड़े कमाई के रिकॉर्ड
धुरंधर ने भारत में ₹838.5 करोड़ और दुनिया भर में ₹1303.35 करोड़ का कलेक्शन किया. धुरंधर 2 से इन नंबरों को पार करने की उम्मीद है, क्योंकि इससे बहुत उम्मीदें हैं और पहले पार्ट की पॉपुलैरिटी है. पहली फ़िल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस के रोल में थे जो भारत को टारगेट करने वाले टेरर नेटवर्क को खत्म करने के लिए ल्यारी में गैंग्स में घुसपैठ करता है और साथ ही पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में पावर की सीढ़ी भी चढ़ता है. सीक्वल में दिखाया जाएगा कि उसे हमजा अली मज़ारी बनने के लिए कैसे ट्रेनिंग दी गई. इसमें अर्जुन रामपाल और रणवीर के बीच जबरदस्त आमना-सामना देखने को मिलेगा. धुरंधर 2 में आर माधवन, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और संजय दत्त भी हैं.