Rakhi Sawant on Baba Ramdev: राखी सावंत को बॉलीवुड की आइटम गर्ल नाम से जाना जाता है. मॉडल-एक्ट्रेस अक्सर विवादों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. राखी सावंत तरह-तरह के बयान देती रहती हैं. एक बार उन्होंने कहा था कि उन्हें रामदेव को देखते ही कुछ कुछ होने लगता है. इतना ही नहीं, उन्होंन बाबा रामदेव शादी करने की इच्छा भी व्यक्त की थी.
बाबा रामदेव से करना चाहती थीं शादी
टीवी शो ‘गजब देश की अजब कहानियां’ के प्रोग्राम लॉन्च के दौरान मीडिया से बात करते हुए राखी सावंत बाबा रामदेव से शादी करने की इच्छा जताई थी. उन्होंने कहा, ‘मेरे सपनों के बाबा रामदेव हैं, इसलिए मुझे स्वामी रामदेव से शादी करने में कोई आपत्ति नहीं होगी. उनके पास बहुत पैसा है और वे महंगी गाड़ियां चलाते हैं. अगर यह शादी होती है, तो आप सभी को एक ग्लैमरस साध्वी देखने को मिलेगी. क्या यह दिलचस्प नहीं होगा?’ इसके आगे उन्होंने कहा, ‘बाबा तो आप लोगों के लिए हैं. मेरे लिए तो वो स्वामी ही हैं. मुझे उम्मीद है कि वो मुझे ‘बहन’ नहीं कहेंगे. अगर इमेजिन टीवी मेरे लिए एक और ‘स्वयंवर’ आयोजित करने की योजना बना रहा है, तो उन्हें स्वामी रामदेव को शो में लाना होगा।. वास्तव में, मैं उन्हें शो में लाने की पूरी कोशिश करूंगी.’
राहुल गांधी से भी शादी करना चाहती थीं एक्ट्रेस
राखी सावंत ने एक बार तो यहां तक कह दिया कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनके सपनों के राजकुमार थे. और अभिनेत्री ने दावा किया था कि वह उनके या अनिल अंबानी जैसे किसी बड़े नेता से शादी करना चाहती हैं.
राखी सावंत की पर्सनल लाइफ
राखी सावंत ने अपनी पर्सनल लाइफ में कई मुश्किल पलों का सामना किया है. उन्होंने पहले रितेश से शादी की थी. हालांकि, उनके बीच चीजें ठीक नहीं रहीं और उनके रास्ते अलग हो गए. जल्द ही, एक्ट्रेस को मैसूर के एक बिजनेसमैन, आदिल खान दुर्रानी का प्यार मिल गया और दोनों ने 2022 में शादी कर ली. जनवरी 2023 में, राखी ने अपने पति से अलग होने की घोषणा करके सबको चौंका दिया. एक्ट्रेस ने अपने अलग रह रहे पति के खिलाफ कुछ चौंकाने वाले दावे किए भी थे. जिसमें घरेलू हिंसा, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और भी बहुत कुछ शामिल था.