होम / Ram Teri Ganga Maili Fame Mandakini 26 साल बाद अपने बेटे के साथ म्यूजिक वीडियो से कमबैक कर रहीं हैं मंदाकिनी

Ram Teri Ganga Maili Fame Mandakini 26 साल बाद अपने बेटे के साथ म्यूजिक वीडियो से कमबैक कर रहीं हैं मंदाकिनी

Prachi • LAST UPDATED : April 20, 2022, 12:42 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Ram Teri Ganga Maili Fame Mandakini: बॉलीवुड मूवी ‘राम तेरी गंगा मैली’ (Ram Teri Ganga Maili) फिल्म दर्शकों को आज भी याद हैं। बता दें कि इस फिल्म की अदाकारा ऐक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini) की अदाएं आज भी दर्शकों के दिमाग में ताजा है। इस फिल्म में मंदाकिनी के झरने वाले सीन पर खूब बवाल भी हुआ था। झरने के नीचे वह बेहद ट्रांसपैरंट साड़ी में नहाते हुए नजर आई थीं।

इस फिल्म से मंदाकिनी रातोंरात स्टार बन गई थी। हिट डेब्यू के बाद मंदाकिनी के पास फिल्म आॅफर्स की लंबी लाइन लग गई। लेकिन 90 के उसी दशक में मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ भी जुड़ा। दुबई में दोनों एक साथ भी नजर आए थे। ऐसी चचार्एं थीं कि दाऊद और मंदाकिनी एक-दूसरे पर फिदा थे। हालांकि बाद में मंदाकिनी ने दाऊंद के साथ किसी रिश्ते से इनकार कर दिया था।

Ram Teri Ganga Maili Fame Mandakini Comeback

वहीं अपने फिल्मी करियर में चुनिंदा फिल्में करने के बाद उन्होने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। जानकारी के अनुसार उन्होंने एक बौद्ध भिक्षु से शादी करके शोबिज को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था और तिब्बती योग सेंटर चलाने लगी थीं। लेकिन अब मंदाकिनी 26 साल बाद फिल्मी दुनिया में वापसी कर रही हैं। साथ ही उनका बेटा भी डेब्यू कर रहा है।

दरअसल मंदाकिनी अब एक म्यूजिक वीडियो (Mandakini Upcoming Music Video) से अपना कमबैक कर रही हैं। इस म्यूजिक वीडियो में मंदाकिनी के बेटे Rabbil Thakur भी नजर आएंगे। इस वीडियो को साजन अग्रवाल डायरेक्ट करेंगे। वीडियो का टाइटल ‘मां ओर मां’ है। साजन अग्रवाल ने एक खास बातचीत में बताया कि मंंदाकिनी मेरठ की रहने वाली हैं। गाना भी एक मां के बारे में है और इसका टाइटल ‘मां ओ मां’ है। इस गाने के जरिए मंदाकिनी के बेटे डेब्यू कर रहे हैं।

मंदाकिनी को डायरेक्ट करने के साथ ही मेरा सपना पूरा हो गया।’ वहीं अपने कमबैक से मंदाकिनी भी बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि वह साजन अग्रवाल को कई साल से जानती हैं और अब जाकर दोनों साथ काम कर रहे हैं। मंदाकिनी ने कहा कि ‘मां ओ मां’ बहुत ही खूबसूरत गाना है और इसे सुनते ही उन्हें प्यार हो गया था। मंदाकिनी ने बताया कि गाने की शूटिंग इस महीने यानी अप्रैल के अंत में शुरू होगी।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Read More: KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 5 यश की फिल्म ने 5 दिन में मारी डबल सेंचुरी

Read More: Thar Trailer फिल्म में अनिल कपूर पहली बार बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे

Read More:  Reem Sheikh Bold Latest Photoshoot रीम फोटोशूट में बोल्डनेस की हदें पार करती आई नजर, वायरल हुई फोटोज

Read More: Arshad Warsi Birthday ‘सर्किट’ आज मना रहा है अपना 54th बर्थडे, कभी सेल्समैन बनकर अपना गुजारा करते थे अरशद

Read More: Immortals Of Meluha शेखर कपूर की सीरीज के लिए इन अभिनेत्रियों के बीच लगी रेस!

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.