Live TV
Search
Home > मनोरंजन > क्या रावण सिर्फ खलनायक था? नितेश तिवारी का बड़ा खुलासा, ‘रामायण’ में दिखेगा Ravana का अनदेखा चेहरा

क्या रावण सिर्फ खलनायक था? नितेश तिवारी का बड़ा खुलासा, ‘रामायण’ में दिखेगा Ravana का अनदेखा चेहरा

Ramayana: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर निर्देशक ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि फिल्म में रावण के किरदार के कई पहलुओं को दिखाया जाएगा.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: April 7, 2026 19:10:57 IST

Mobile Ads 1x1
रावण का नाम आते ही हमारे मन में ख्याल आता है कि वो एक राक्षस है, क्योंकि उसने माता सीता का अपहरण किया था. यह चर्चा इस समय इसलिए भी हो रही है, क्योंकि आगामी फिल्म ‘रामायण’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है. अब इस फिल्म के निर्देशक ने बताया कि फिल्म में रावण के किरदार को गहराई से दिखाया जाएगा. आपको बता दें कि फिल्म में रावण का किरदार साउथ सुपरस्टार यश निभा रहे हैं. 

रावण के कई पहलुओं को दिखाया जाएगा

फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी हाल ही में लॉस एंजिल्स में रामायण के टीजर लॉन्च के दौरान बातचीत की. उन्होंने कोलाइडर को बताया, ‘देखिए, रावण के जीवन के कई पहलू थे. वह एक महान योद्धा था, एक कुशल संगीतकार था, एक विद्वान था, एक दयालु राजा था. साथ ही साथ भगवान शिव का एक महान भक्त था. उसमें एक विलने होने से कहीं अधिक गुण थे.’
 
फिल्म निर्माता ने आगे कहा, ‘रावण के इन सभी पहलुओं और तत्वों को दिखाना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इनमें एक बहुत महत्वपूर्ण सबक छिपा है. आपमें भले ही कितने भी अच्छे गुण हों, लेकिन अगर आप प्रतिशोध और अहंकार से प्रेरित हैं, तो आप जानते हैं कि इसका अंतिम परिणाम क्या होगा. इसमें एक बहुत बड़ा सबक छिपा है.’

किस सीन ने निर्देशक को किया भावुक? 

आगे बात करते हुए डायरेक्टर ने बताया कि जब भगवान राम अयोध्या छोड़क जाते हैं, तो वह सीन उन्हें भावुक कर देता है. 

कब रिलीज होगी फिल्म? 

रामायण पार्ट 1 में कई जाने-माने कलाकार एक साथ नजर आएंगे. इसमें साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में शामिल हैं. रामायण का पहला भाग दिवाली 2026 के दौरान विश्व स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज़ होगा.

MORE NEWS