10
नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें चल रही हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि इसके VFX अच्छे नहीं है. वहीं कुछ इसके 400 करोड़ के बजट को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं. ये सारा मामला फिल्म के टीजर आने के बाद से ही शुरू हुआ है. अब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने जवाब दिया और कहा कि ये तो बस अभी शुरुआत है.
क्या बोले नमित मल्होत्रा?
सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रियाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए, नमित मल्होत्रा ने अपने एक्स हैंडल पर एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों में मिली प्रतिक्रिया वास्तव में बेहद प्रेरणादायक और विनम्रतापूर्ण रही है. यह देखकर कि हमारा रामा दुनिया भर में इतने सारे दिलों को छू रहा है, मैं गहरी विनम्रता और खुशी से भर जाता हूं.’ निर्माता ने आगे बातचीत में कहा, ‘मैं सभी बातचीत, उत्साह और प्रतिक्रियाओं को संजोकर रखता हूं. यह कहानी अरबों लोगों के दिलों में बसी हुई है और हमारी पूरी देखभाल की हकदार है.’
— Namit Malhotra (@malhotra_namit) April 7, 2026
मेकर्स ने सभी बातों का रख रहे ध्यान
प्रोड्यूसर ने आगे कहा, ‘हजारों कलाकार और सहयोगी जो लगन से काम कर रहे हैं, वे उत्साहित और ऊर्जावान हैं और हर विभाग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखने के लिए तैयार हैं. हम ध्यान से सुन रहे हैं, लगन से काम कर रहे हैं और इसे जो सम्मान प्राप्त है, उसे बरकरार रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.’
अभी तो बस शुरुआत है
नमित मल्होत्रा ने नोट में आगे लिखा, ‘आपने अब तक जो देखा है वह तो बस शुरुआत है. हम सभी इस दिवाली पर अपने महाकाव्य को सबसे बड़े पर्दे पर जीवंत करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि अपनी संस्कृति और इतिहास का जश्न मना सकें.’
‘रामायण’ के बारे में
आगामी फिल्म ‘रामायण’ में राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रूप में यश के अलावा हनुमान के रूप में सनी देओल, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे, सूर्पनखा के रूप में रकुल प्रीत सिंह, मंदोदरी के रूप में काजल अग्रवाल, राजा दशरथ के रूप में इंदिरा कृष्णन और अरुण गोविल शामिल हैं. यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसका पहला भाग दिवाली 2026 को और दूसरा भाग दिवाली 2027 को रिलीज होने वाला है.