Live
Search
Home > मनोरंजन > इंतजार खत्म! इस दिन रिवील होगा रणबीर कपूर का ‘राम’ अवतार, ‘रामायण’ के मेकर्स ने किया ऐलान

इंतजार खत्म! इस दिन रिवील होगा रणबीर कपूर का ‘राम’ अवतार, ‘रामायण’ के मेकर्स ने किया ऐलान

Ramayana: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर मेकर्स ने एक बड़ी जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि फिल्म की अगली झलक जल्द ही रिवील किया जाएगा.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 27, 2026 15:57:25 IST

Mobile Ads 1x1

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है. इसके एक-एक अपडेट का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है. आज राम नवमी के अवसर पर फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ​​ने एक अहम जानकारी साझा की. उन्होंने राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि फिल्म से रणबीर कपूर के राम अवतार की झलक जल्द ही रिवील की जाएगा. जानिए किस तारीख को आएगा नया लुक. 

हनुमान जयंती पर रिलीज होगा ‘राम’ अवतार

फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने एक पोस्ट साझा किया है. उन्होंने लिखा, ‘शुभ राम नवमी. यह कहानी हम सभी की है, और हमने जो भी कदम उठाए हैं, वे गहरी जिम्मेदारी, भक्ति और लगन से प्रेरित हैं, ताकि हम अपनी रामायण को उसके सच्चे स्वरूप और भव्यता के साथ पूरी ईमानदारी से जीवंत कर सकें. हम 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर ‘राम’ की अगली झलक साझा करने के लिए उत्सुक हैं. हम अपने कई सालों के प्रयासों को प्रशंसकों के साथ एक साझा करने की तैयारी कर रहे हैं. इस पल का साक्षी पूरी दुनिया होने वाला है.’

इन किरदारों से सजी है फिल्म

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में, साई पल्लवी सीता के रूप में, सुपरस्टार यश रावण के रूप में नजर आएंगे. वहीं सनी देओल शक्तिशाली हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे. दर्शक सबसे ज्यादा उत्साहित रणबीर कपूर के राम और यश के रावण के लुक को लेकर हैं. 

कब रिलीज होगी फिल्म?

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा ​द्वारा निर्मित फिल्म ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी. फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा.

MORE NEWS