Ramayana: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ की एक-एक अपडेट का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म का प्रोमो लॉस एंजिलस के स्पेशल इंवेंट में दिखाया गया. इस दौरान फिल्म के कुछ खास लोग शामिल रहे. इवेंट के बाद यूजर्स इस फिल्म के प्रोमो और ‘राम’ के अवतार को लेकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
रणबीर कपूर समेत पहुंचे खास लोग
आने वाले 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती को ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के राम के रूप में पहले दृश्य की भव्य लॉन्चिंग की जाएगी. इससे पहले फिल्म के मेकर्स ने लॉस एंजिल्स में फिल्म से संबंधित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. जानकारी के अनुसार इसमें रणबीर कपूर, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ने उस कार्यक्रम में भाग लिया. इसके अलावा यहां कुछ चुनिंदा लोगों को राम की पहली झलक दिखाई गई.
राम के किरदार से कराया परिचय
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रणबीर कपूर को लॉस एंजिल्स के एक थिएटर में दर्शकों के सामने अपने राम के किरदार का परिचय कराते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘भगवान राम सदियों से और हमारे जाने के बाद भी दुनिया भर के अरबों लोगों के अंतरात्मा के रक्षक रहे हैं. वे हमारे जाने के बाद भी ऐसा ही बने रहेंगे.’
Superstar Ranbir Kapoor talking about Prabhu Shree Rama in Los Angeles, Usa during Ramayana Glimpse Screening Event pic.twitter.com/jHmKlHJ9jq
— The Ramayana 🏹 (@RamayanaSaga) March 30, 2026
Just bring my RAMA already 🥰 pic.twitter.com/rqGWY8AVZk
— 𝙑 🏹 (@RKs_Tilllast) March 31, 2026
क्या बोले यूजर्स?
Early Reviews from LA screening of ‘RAMA’ Glimpse Out Now!!!!
The Critics from LA, USA said, What Nitesh Tiwari and Namit Malhotra created is nothing short of Breathtaking.
Moment was Fascinating when “RAMA is sitting on his Boat”😳😳😳 His name is called and he slowly Turns.… pic.twitter.com/Pn2dsfRdFD
— KBP Reviews🏹 (@KshitizCritic) March 31, 2026
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘रामायण’ भाग 1 दिवाली 2026 को विश्व स्तर पर रिलीज होगी. फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा यश, सनी देओल, साईं पल्लवी और रवि दूबे भी नजर आएंगे. वहीं इस फिल्म में ऑस्कर विजेता एआर रहमान और हंस जिमर द्वारा संगीत दिया गया है.