इंडिया न्यूज़, मुंबई :
Ranbir Alia Wedding Update: बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) और आलिया अब दोनों ही शादी के बंधन में बंध चुके है। कल रात रणबीर की बहन ने ये बताया था की दोनों ही 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने को तैयार है।इस खबर के बाद से दोनों कलाकारों के फैंस ने शादी को लेकर हाइप काफी बढ़ा दी है। लोग कपल को बधाईया देते नजर आ रहे है। 13 अप्रैल को शादी की रस्मे शुरू हुई। दोनों कलाकार अब दोस्त से पति पत्नी बन जाएंगे। 13 अप्रैल को आलिया ने अपने हाथो में रणबीर की नाम की मेहँदी सजाई।
इस समारोह में कपूर और भट्ट परिवार के साथ साथ फिल्म मेकर करण जोहर भी वहा पहुंचे। करण आलिया के हाथो में मेहँदी लगते देख इमोशनल हो गए और रोने लगे। करण को इस तरह रोटा देख रणबीर कपूर की माँ नीतू कपूर(Neetu Kapoor) भी भावुक नजर आयी। आलिया भट्ट और करण जौहर के बीच काफी खास रिश्ता है। आलिया ने उन्हीं की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। आलिया ने कई बार इंटरव्यूज में कहा भी है की करण न केवल उनके मेंटर वे उसके पिता समान भी है। आलिया करण के बच्चो यानि यश और रूह को भाई बहन मानती है। आलिया ने इस साल राखी पर यश को राखी भी बाँधी थी।
Ranbir Alia Wedding Update
Read More: Lock upp Controversy : मंदाना की ‘अबॉर्शन’ की कहानी सुन भावुक हुई कंगना कही ये बात ,’महिला के लिए