Ranbir Kapoor: फिल्म लवर्स के लिए 2026 काफी रोमांचक रहने वाला है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के बाद, फैंस यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके बाद दिवाली के त्योहार को और भी रोशन करने के लिए नितेश तिवारी डायरेक्टेड रणबीर कपूर फिल्म रामायण’ में भगवान राम के किरदार में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. इस पौराणिक महाकाव्य को लेकर चर्चा बढ़ती जा रही है. रणवीर कपूर के फैंस ये देखकर खुश हैं कि वे भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि 92 साल पहले रणबीर कपूर के परदादा पृथ्वीराज कपूर ने 1934 की फिल्म सीता में श्रीराम का किरदार निभाया था. फैंस को उनकी 92 साल पुरानी फोटोज भी मिली हैं.
1934 में आई थी फिल्म
परदादा पृथ्वीराज कपूर के बाद रणबीर कपूर को ये किरदार मिलना बॉलीवुड फिल्म इतिहास में एक तरह से ‘पूरा चक्र’ जैसा पल है, इसमें कपूर परिवार की दो पीढ़ियां इस पूजनीय किरदार को बड़े पर्दे पर जीवंत कर रही हैं. पृथ्वीराज कपूर उन शुरुआती कुछ अभिनेताओं में से एक थे जिन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया था और इस तरह पौराणिक शैली को पर्दे पर लेकर आए थे. 1934 की फिल्म में सीता में पृथ्वीराज ने भगवान राम का किरदार निभाया था. देबाकी कुमार बोस के निर्देशन में बनी फिल्म सीता में एक्ट्रेस दुर्गा खोटे थीं. उन्होंने सीता का किरदार निभाया था.
92 years later, his great-grandson Ranbir Kapoor steps into the role of Lord Ram a rare, almost unheard of moment in cinematic history, where the first actor to portray Ram in a major motion film and the one bringing him to life in a modern epic belong to the same lineage. pic.twitter.com/Ndv9LrOMuh
— Karthik🚩 (@imrkartik) March 21, 2026
रणवीर कपूर की रामायण
अब लगभग एक सदी यानी 92 साल बाद पृथ्वीराज कपूर के पोते रणबीर कपूर धनुष-बाण उठाएंगे. वे एक बड़े प्रोडक्शन में इस महाकाव्य को एक बार फिर प्रेजेंट करने वाले हैं. रणबीर भगवान राम के रूप में नजर आएंगे. उनके साथ एक शानदार कलाकारों की टोली होगी. इस फिल्म में साई पल्लवी सीता के रूप में नजर आएंगी. वहीं एक्टर यश रावण के रूप में और सनी देओल हनुमान के रूप में नजर आएंगे. इतना ही नहीं इस फिल्म में कई अन्य बड़े कलाकार भी नजर आएंगे. रणबीर कपूर की रामायण को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा. इसका पहला भाग दिवाली 2026 के आसपास रिलीज होगी. वहीं इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाने वाला है.