Live
Search
Home > मनोरंजन > Ramayana: भगवान राम के अवतार पर पहली बार बोले रणबीर कपूर, टीजर इवेंट में बताया ‘राम’ का अर्थ

Ramayana: भगवान राम के अवतार पर पहली बार बोले रणबीर कपूर, टीजर इवेंट में बताया ‘राम’ का अर्थ

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज होने के बाद रणबीर कपूर का लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. सोमवार को लॉस एंजिल्स के बरबैंक में एक स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखाया गया. फ़ैन्स इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: 2026-03-31 14:54:42

Mobile Ads 1x1

Ramayana: डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का पहला ट्रेलर सोमवार को अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर के बरबैंक में एक खास स्क्रीनिंग में दिखाया गया. फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. लोगों को ट्रेलर के साथ ही भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर का लुक भी काफी पसंद आया. इसके वीडियोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए, जिसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस मौके पर रणबीर कपूर ने राम का मतलब भी बताया.

इवेंट में शामिल हुए एक्टर-डायरेक्टर

IMAX थिएटर में हुई इस स्क्रीनिंग ने दर्शकों और होस्ट समेत सबको ही मंत्रमुग्ध कर दिया. होस्ट ने मंच पर आकर इस फ़ुटेज की तारीफ करते हुए कहा कि ये अब तक देखे गए सबसे शानदार वीडियो में से एक था.  टीज़र लॉन्च करने के अलावा, रणबीर कपूर, डायरेक्टर तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​के साथ मंच पर आए और एक सवाल-जवाब सेशन में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने फिल्म की मेकिंग और दूसरी बातों पर खुलकर चर्चा की. इवेंट के वीडियो में रणबीर कपूर दर्शकों से बातचीत करते और इस पल के महत्व को बताते हुए आभार व्यक्त करते नजर आ रहे हैं. रणबीर ने अपनी बात शुरू करते हुए कहा कि वहां आए सभी लोगों का धन्यवाद दिया. उन्होंने आगे कहा कि ये मेरे लिए बहुत ही खास पल है कि मैं अपनी फिल्म और अपने प्यार भरी मेहनत को लेकर आप सबके सामने आया हूं. आप लोग ही असल में वे पहले लोग हैं जिन्होंने इसे देखा है.”

दर्शकों ने की तारीफ 

सवाल-जवाब सेशन के दौरान, कपूर ने एक सवाल का जवाब “जय सिया राम” कहकर दिया. एक दर्शक ने बताया कि इसका मतलब है “सीता और राम की जय हो.” इवेंट के बाद, रणबीर को वहां मौजूद लोगों से बड़े ही प्यार से बातचीत करते देखा गया. एक बातचीत के दौरान एक दर्शक ने एक्टर से कहा, “हमें आप पर गर्व है.” वहीं, दूसरे दर्शकों ने भी इस क्लिप की तारीफ की और एक ने तो यहां तक कह दिया कि ये बहुत ही बढ़िया था.

सोशल मीडिया पर फैंस ने शेयर की पोस्ट्स

एक दर्शक ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट लिखकर अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर… क्या ही शानदार पल था! जब उन्हें बधाई दी गई और सवाल-जवाब सेशन के दौरान उनसे एक सवाल पूछा गया, तो उन्होंने जवाब में ‘जय सिया राम’ कहा. दर्शकों के साथ उनका यह जुड़ाव बेहद खूबसूरत और सम्मानजनक था. यह साफ पता चलता है कि वे इस कहानी में पूरी तरह से डूब चुके हैं और इसकी गहराई व अर्थ को भली-भांति समझते हैं.

रामायण की रिलीज डेट

खबरों के मुताबिक, लॉस एंजिल्स में हुआ यह कार्यक्रम ‘रामायण’ के बड़े प्रमोशन प्लान का हिस्सा है. इससे साफ है कि फिल्म केवल भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रमोट की जाएगी. ये कार्यक्रम शुरुआत है.  इस फिल्म को दिवाली 2026 में लॉन्च किया जाएगा. वहीं इसका दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज किया जा सकता है.

Tags:

MORE NEWS