Live
Search
Home > मनोरंजन > रणबीर कपूर ने कसा पैपराजी पर मजेदार तंज, ‘मुंह के अंदर कैमरा डाल…’, वीडियो वायरल

रणबीर कपूर ने कसा पैपराजी पर मजेदार तंज, ‘मुंह के अंदर कैमरा डाल…’, वीडियो वायरल

इंडियन सुपर गेमिंग लीग (ISGL) इवेंट के दौरान पैपराजी की भीड़ में एक कैमरामैन उनके चेहरे के बेहद करीब आ गया, तो रणबीर ने हल्के-फुल्के अंदाज में टोका. उनके इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-03-02 16:53:31

Mobile Ads 1x1

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इंडियन सुपर गेमिंग लीग (ISGL) इवेंट के दौरान पैपराजी की भीड़ में एक कैमरामैन उनके चेहरे के बेहद करीब आ गया, तो रणबीर ने हल्के-फुल्के अंदाज में टोका. 

रणबीर कपूर का मजाकिया अंदाज कैमरे में कैद हो गया, जोकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं और रणबीर के इस अंदाज की चुटकी भी ले रहे हैं. 

वीडियो का पूरा विवरण

इंडियन सुपर गेमिंग लीग इवेंट में रणबीर अपनी टीम के साथ नजर आए. सफेद टी-शर्ट के ऊपर जैकेट, ब्लैक ट्राउजर और वाइट स्नीकर्स पहने रणबीर बेहद डैशिंग लग रहे थे. पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने के लिए बेताब थे. अफरा-तफरी में एक कैमरामैन का कैमरा रणबीर के मुंह के कुछ इंच दूर पहुंच गया. तभी रणबीर ने आपा खोए बिना मुस्कुराते हुए टोका, ‘कैमरा मुंह के अंदर क्यों डाल रहा है, पागल” जिससे कैमरामैन भी हंस पड़ा. वीडियो में वे चलते-चलते रुकते हैं और मजाकिया लहजे में अपनी बात रखते हैं. रणबीर ने पर्सनल स्पेस बनाए रखते हुए स्थिति संभाली. 

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक लाखों व्यूज बटोर चुका है. फैंस ने रणबीर की मैच्योरिटी की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “किसी को तो कैमरामैन को रोकना चाहिए था.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “ये पंचायत वाले विधायक जी लग रहे!” लोग उनकी इस हाजिरजवाबी पर खूब कमेंट कर रहे हैं. कई ने कहा कि रणबीर ने सही तरीके से अपनी सीमा बरकरार रखी. इस वीडियो पर मीम्स भी बनने लगे हैं. रणबीर अक्सर पैपराजी के साथ दोस्ताना रवैया रखते हैं. पहले भी वे ऐसे मजाकिया अंदाज में बात कर चुके हैं. इन दिनों रणबीर रामायण फिल्म के पार्ट 1 की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं. इस फिल्म में वो भगवान राम का रोल निभा रहे हैं.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > रणबीर कपूर ने कसा पैपराजी पर मजेदार तंज, ‘मुंह के अंदर कैमरा डाल…’, वीडियो वायरल

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-03-02 16:53:31

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS